Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में PWD तोड़ रहा 100 मकान:सड़क को 6 लेन किया जा रहा, सांसद चंद्रशेखर ने CM योगी को लिखा था पत्र

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के लहरतारा-बौलिया इलाके में PWD ने गुरुवार सुबह से ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। साल 2025 से रुकी 6 लेन सड़क बनाने में रोड़ा बने 100 मकानों को पीडब्ल्यूडी ने साल भर पहले नोटिस दी थी। कहा था कि यह जंगल भूमि है। आज इस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है। मकान एक-एक करके तोड़े जा रहे हैं। 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला वाराणसी की सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। इसी फेहरिस्त में मोहनसराय बाईपास से मुगलसराय तक 31 Km लंबी 6 लेन की रोड भी शामिल है। मोहनसराय बाईपास से बौलिया तिराहा तक यह रोड बन भी चुकी है। इसके बाद ये रोड वाराणसी शहर के अंदर दाखिल हो रही है। यहां कैंट स्टेशन, राजघाट, पड़ाव चौराहा होते हुए सड़क मुगलसराय तक जानी है। इस सड़क को बनाने के लिए स्टेट गर्वमेंट ने 197.40 करोड़ दिए हैं। बौलिया तिराहा के आगे रोड का कंस्ट्रक्शन साल 2025 के जनवरी माह से रुका हुआ है। यहां सड़क आबादी के बीच से गुजर रही है, इसलिए सर्वे करने के बाद PWD ने 100 घरों पर लाल निशान लगाकर खुद ही अपने घर के कंस्ट्रक्शन तोड़ने का नोटिस लगा दिए हैं। यहां अनाउंसमेंट जुलाई 2025 से कराए जा रहे हैं। जिसके बाद नगीना से सांसद चंद्रशेखर रावण ने सीएम योगी आदित्यनाथ को 29 जुलाई को एक पत्र लिखकर इस कार्रवाई पर रोक की मांग की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा डीएम ने मृतक रंजीत के परिजनों से की मुलाकात:पत्नी को नौकरी दिलाने का आश्वासन, बच्चों की पढ़ाई-परवरिश में मदद का भरोसा
    Next Article
    लखनऊ में सामान्य से ज्यादा हुआ पारा:तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़े ने बढ़ाई परेशानी, 40 डिग्री पार करेगा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment