Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यक्ष’ एप से स्मार्ट पुलिसिंग को मिली धार:लूट-अपहरण में चौंकाने वाला सच सामने लाया, बुजुर्ग को झूठे केस से बचाया

    1 hour ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में ‘यक्ष’ एप, से बड़ी मदद मिल रही है। महज 90 दिनों में एक दर्जन से ज्यादा संगीन मामलों का खुलासा हुआ है। अपहरण, हत्या, लूट और चोरी जैसे मामलों में इस ऐप ने पुलिस को त्वरित मदद की। लूट-अपहरण के मामले में चौंकाने वाला सच सामने लाया। एक बुजुर्ग को झूठे केस से बचाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “पुलिस मंथन” कार्यक्रम के दौरान इस एप को लॉन्च किया था, कुछ घंटों में लूट का खुलासा, अपहरण केस में चौंकाने वाला सच डीजीपी राजीव कृष्ण के मुताबिक, यक्ष एप में अपराधियों का पूरा डिजिटल डाटाबेस, सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन और एडवांस एनालिटिकल टूल्स जुड़े हैं। पहले जहां पुलिस को पुराने रजिस्टर खंगालने पड़ते थे, अब मिनटों में पूरी हिस्ट्री सामने आ जाती है। हरदोई के एक अपहरण केस में एप ने बड़ा खुलासा किया। जांच में पता चला कि जिस व्यक्ति के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई थी, वह ढाई साल से जेल में बंद था। जौनपुर में 11 मार्च 2026 को जन सेवा केंद्र संचालक से हुई लूट का खुलासा भी कुछ ही घंटों में कर लिया गया। पुलिस ने 40 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे आरोपियों की पहचान और लोकेशन ट्रैक हुई। इसके बाद मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए और करीब 1.30 लाख रुपए बरामद हुए। लखनऊ के काकोरी में एक घंटे के भीतर हुई दो लूट की घटनाओं का 48 घंटे में खुलासा हो गया। मोबाइल लोकेशन और गतिविधियों के विश्लेषण से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। रायबरेली में इसी एप की मदद से 8 सदस्यीय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भी भंडाफोड़ किया गया। बुजुर्ग को झूठे आरोप से बचाया यक्ष एप सिर्फ अपराधियों को पकड़ने में ही नहीं, निर्दोषों को बचाने में भी कारगर साबित हुआ है आगरा में एक बुजुर्ग पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और फेस रिकग्निशन के जरिए असली आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बरेली में हत्या के आरोपी को पकड़ने में भी ऐप ने अहम भूमिका निभाई। वहीं मेरठ, हाथरस, फर्रुखाबाद, कानपुर और गोंडा में चोरी और जेबकतरी गैंग का खुलासा इसी की मदद से हुआ। क्या है ‘यक्ष’ एप की खासियत
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुना में स्टीमर डूबा, 10 पर्यटकों की मौत:वृंदावन में हादसा, आर्मी और NDRF पहुंची; सभी पंजाब के रहने वाले
    Next Article
    वाराणसी में रिश्वत लेते JE-लाइनमैन गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर 20 हजार रुपए लेते पकड़ा, FIR की धमकी दी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment