Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में दबंगों ने साड़ी व्यापारी को पीटा, कार तोड़ी:अस्सी पार्किंग में उपद्रव के बाद हमलावर गिरफ्तार, फायरिंग का वीडियो पहले हुआ था वायरल

    8 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी घाट पर रविवार को बाइक सवार अराजकतत्वों की दबंगई का मामला सामने आया। सुबह बेखौफ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया और वर्चस्व दिखाते हुए साड़ी कारोबारी पर हमला बोल दिया। अस्सी पार्किंग के पास बाइक सवार युवकों ने फॉर्च्यूनर सवार व्यापारी को गालीगलौज के बाद जमकर पीटा, उसे दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की। इसके बाद उसकी गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की। हमलाावरों ने उसकी कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात के बाद जब पीड़ित थाने की ओर भागा तो उसे रास्ते में रोककर फिर पीटा और थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी। मौका पाकर पहुंचे व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर पूरी घटना बताई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य हमलावर ऋषभ सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। वाराणसी के घाटों और मुख्य स्थलों पर पुलिस की लापरवाही और सत्ताधारी नेताओं के सहयोग से अराजकतत्वों की दबंगई बढ़ती जा रही है। अस्सी घाट पर सुबह से लेकर रात तक ऐसे तमाम युवकों ने माहौल बिगाड़ रखा है जिसके चलते पर्यटकों को दुश्वारियों का सामाना पड़ रहा है। दशाश्वमेघ क्षेत्र के लाहौरी टोला निवासी यश कपूर, पेशे से साड़ी व्यापारी हैं। रविवार19 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 5:00 बजे के बीच वे अपनी फॉर्च्यूनर कार (UP 65 FX 0606) से अस्सी घाट की ओर से जा रहे थे। अस्सी पार्किंग के समीप पहुंचते ही पीछे से बाइक सवार 3-4 अज्ञात युवक आए और बिना किसी कारण अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। जब यश कपूर ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने ईंटों से हमला कर उनकी फॉर्च्यूनर कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित के अनुसार, जब वे अपनी जान बचाकर वहां से घर की ओर भागने लगे, तो आरोपियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। भेलूपुर चौराहे के पास बदमाशों ने उन्हें दोबारा घेर लिया और गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया इस वारदात में ऋषभ सिंह राजपूत का नाम सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी का विवादों और आपराधिक गतिविधियों से पुराना नाता रहा है। कुछ समय पहले उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर बंदूक से फायरिंग करता नजर आया था। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि ऐसे तमाम मामलों में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में मोबाइल टावर पर चढ़कर व्यक्ति का हंगामा:जमीन संबंधी विवाद से है परेशान, पुलिस को फोन कर दी सूचना; जान देने की दे रहा धमकी
    Next Article
    महराजगंज में पंकज चौधरी का बयान:इंडी गठबंधन को बताया महिला विरोधी, मोदी सरकार में 40% OBC प्रतिनिधित्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment