Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में देवर ने भाभी को मार डाला:साली से शादी करना चाहता था; कुल्डाड़ी से पैर काटकर अलग किया

    7 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में शनिवार सुबह देवर ने भाभी की हत्या कर दी। उसने कुल्हाड़ी से भाभी पर ताबड़तोड़ कई वार किए। काफी देर तक सिर, गर्दन और पैर पर वार करता रहा। इस दौरान भाभी का एक पैर कटकर अलग हो गया। खून से लथपथ भाभी काफी देर तक तड़पती रही। बाद में उसकी मौत हो गई। इस दौरान देवर उसके पास ही बैठा रहा। चीख-पुकार सुनकर मां मौके पर पहुंची, तो फर्श पर खून ही खून पड़ा था। बहू की लाश के पास छोटा बेटा बैठा था। वो चीख पड़ी। आवाज सुनकर पड़ोसी भी भागकर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देवर को हिरासत में ले लिया। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना मिर्जामुराद थाना क्षेत्र की है। पड़ोसियों के मुताबिक, देवर का भाई की शादीशुदा साली से अफेयर था। उससे शादी करना चाहता था, लेकिन भाभी को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार को फिर झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर देवर ने भाभी को मार डाला। मायके वालों दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 2 तस्वीरें देखिए- विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… 'हमें इंसाफ चाहिए,आरोपी को फांसी हो' घटना के बाद महिला के बच्चे को उसके ननिहाल पक्ष के लोग अपने साथ लेकर चले गए। पूनम के भाई संदीप का कहना है कि हमें इंसाफ चाहिए। देवर को फांसी हो। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी देवर अजीत को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। राजातालाब के एसीपी अजय श्रीवास्तव ने बताया- आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या, 2 हमलावर आए, सीने पर गोली मारी; लोग पकड़ने दौड़े तो तमंचा ताना मिर्जापुर में शनिवार सुबह 7.15 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावर बाइक से आए। उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहले 90 लाख दो तब घूंघट उठाने दूंगी:आगरा में सुहागरात पर दुल्हन की अजीब शर्त, मायके वालों को बुलाकर जिंदा जलाने की कोशिश की
    Next Article
    “सपाई गुंडों” की शिकार मेरे पाल समाज की बेटी बनी:पूजा पाल बोलीं, उसका कसूर सिर्फ इतना कि वह अखिलेश यादव की जाति की नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment