Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में दीवार से दबकर मासूम की मौत:स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा, मालवाहक की टक्कर से मिट्टी की दीवार गिरी

    23 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के सरैया गांव में मंगलवार दोपहर एक दीवार गिरने से पांच वर्षीय बालक अनुराग की मौत हो गई। इस हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज देवी और एक अन्य बच्ची सृष्टि गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, अनुराग अपने नाना महादेव के घर रहता था और प्रतिदिन गांव के आंगनबाड़ी केंद्र (प्ले स्कूल) में पढ़ने जाता था। मंगलवार को वह अपनी अध्यापिका के साथ पढ़ाई के बाद घर लौट रहा था। जैसे ही वे अपने दरवाजे पर पहुंचे, गांव में बोरिंग कार्य के लिए आया एक मालवाहक वाहन पीछे करने लगा। बताया गया कि वाहन पीछे करते समय कच्ची दीवार से जा टकराया, जिससे दीवार अचानक ढह गई। अनुराग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज देवी दीवार के पास ही थे और मलबे के नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, अनुराग की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायल सरोज देवी और सृष्टि को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मृतक के मामा अजीत ने बताया कि मालवाहक वाहन बोरिंग मशीन लेकर जा रहा था और पीछे करते समय दीवार से टकरा गया। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ी:फतेहपुर में बोली- सबकी दो बीवियां होती हैं, हमे आपके साथ रहना है; सड़क पर किया हंगामा
    Next Article
    अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परेड का निरीक्षण किया:महराजगंज में अनुशासन और फिटनेस पर विशेष जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment