Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में कांग्रेस ने शंकराचार्य के समर्थन में ज्ञापन सौंपा:निष्पक्ष कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में शंकराचार्य और उनके शिष्य के साथ कथित दमनकारी व्यवहार का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा शंकराचार्य और उनके शिष्य के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की जा रही है। ज्ञापन में बताया गया कि मौनी अमावस्या के अवसर पर उन्हें स्नान करने से रोका गया था। इसके अलावा, झूंसी थाने में एक ऐसे व्यक्ति की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिस पर शामली में 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस नेता धनंजय सिंह सैंथवार ने कहा कि यह कृत्य सनातन धर्म को बदनाम करने और पूजनीय शंकराचार्य की छवि धूमिल करने का प्रयास है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मामले पर शीघ्र विचार कर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान स्वामीनाथ, अरुण, सरोज कुमार, अरशद खान, अनुरुद्ध चौबे, रमजान अली, मेहताब, धीरज और भानुप्रसाद सिंह सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में भारी पुलिस बल तैनात:लाल बारादरी का फेंसिंग वर्क ठप, 3 दिन हंगामे के बाद माहौल शांत
    Next Article
    'सुपर कॉप' जिसे शंकराचार्य ने साजिश का 'मास्टरमाइंड' बताया:500 एनकाउंटर, 5 जिलों के कप्तान रहे, डेंटिस्ट से IPS अफसर बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment