Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी पहुंचीं अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस:मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं, बोलीं- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद

    2 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस रविवार को काशी पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने पिता एलरॉय फर्नांडीज के साथ अपनी मां की अस्थियां गंगा में विधि-विधान के साथ विसर्जित कीं। इस दौरान जैकलिन ने कहा- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद है, इसलिए हम अपनी मां की अस्थियां लेकर काशी आए हैं। काशी में गंगा के पवित्र जल में अस्थि विसर्जन करना हमारी मां को श्रद्धांजलि देने का एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक निर्णय है। बता दें कि जैकलिन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का 6 अप्रैल 2025 को निधन हो गया था। चेहरे को कपड़े से ढककर होटल से सीधे घाट पहुंचीं जैकलिन ताज होटल से सीधे गंगा घाट की ओर रवाना हो गईं। उनकी यात्रा को पूरी तरह निजी रखा गया। उन्होंने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था ताकि उनकी पहचान न हो सके और वह आम श्रद्धालुओं की तरह पूजा-अर्चना कर सकें। पिता के साथ नाव पर बैठकर गंगा के बीच पहुंचीं। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने पवित्र गंगा नदी में अपनी मां की अस्थियों का विसर्जन किया। इस पूरे धार्मिक अनुष्ठान को वाराणसी के आचार्य विकास पाण्डेय के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। उनके साथ काशी के अरूण भी मौजूद रहे। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के तुरंत बाद वह वापस लौट गईं। 2022 से तबीयत बिगड़ी हुई रहती थी जैकलीन फर्नांडिस की मां को साल 2022 में भी हार्ट स्ट्रोक हुआ था। उस समय उनका इलाज बहरीन में करवाया गया था। बताते चलें कि किम फर्नांडिस मनामा में रहती थीं, जबकि जैकलीन वर्क कमिटमेंट के चलते भारत में रह रही हैं। जैकलीन ने इंटरव्यू में कहा था, 'पापा का अगर मेरे साथ कुछ टकराव भरा होता था तो अक्सर मेरी मां मेरे पापा को समझाती थीं, क्योंकि उनका कम्युनिकेशन स्किल अमेजिंग है। तो दोनों ही सूरत में मेरी मां की चलती थी। मैं अगर पर मां कोई किताब लिखूं तो उसका टाइटल 'थ्रू हर आईज' होगा मेरी मां को इंडियन कुर्तियां बहुत पसंद हैं। मैं उनकी कुर्ती इंडिया से लाया करती हूं, वो उन्हें बेहद पसंद आती हैं।' 24 मार्च को जैकलीन की मां किम को हार्ट स्ट्रोक आया था 24 मार्च को जैकलीन की मां किम को हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी में मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उनकी हालत लगातार क्रिटिकल बनी हुई थी। 13 दिन ICU में भर्ती थीं। 6 अप्रैल 2025 को उनका निधन हो गया। एयर होस्टेस थीं जैकलीन की मां किम जैकलीन की मां किम फर्नांडीस मलेशिया की नागरिक थीं। वो एयर होस्टेस रह चुकी हैं। किम ने एलरॉय फर्नांडीस से शादी की जो एक श्रीलंकाई बिजनेस मैन हैं। जैकलीन के साथ उनके 4 बच्चे हैं। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'देखा है पहली बार गोरखपुर की आंखों में प्यार':माधुरी दीक्षित बोलीं- आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई; धक-धक गाने पर फैंस झूमे गोरखपुर का प्यार हमेशा याद रहेगा। आपसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है। आप की आंखों में एक प्यार झलक रहा है। यह देखकर मुझे अपनी ही फिल्म का डॉयलाग याद आ रहा है...देखा है पहली बार गोरखपुर की आंखों में प्यार। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट का फैसला-नमाजियों को सुरक्षा दें, संख्या सीमित न करें:संभल प्रशासन का आदेश रद्द, DM-SP से कहा था- कानून नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दें
    Next Article
    लखनऊ के 'द सेंट्रम' में कुलदीप यादव का रिसेप्शन कल:800 मेहमानों के लिए 52 डिशेज, धोनी-विराट से लेकर CM योगी तक होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment