Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में सड़क पर 15 फीट लंबा अजगर दिखा:लोगों ने देखते ही रोकी गाड़ियां, कुछ देर बाद सरसो के खेत में चला गया

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के पूर्ण छपरा गांव के समीप गुरुवार को सड़क पर 15 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। अजगर को देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई। कई लोगों ने अपने वाहन दूर रोक दिए और सुरक्षित दूरी बनाकर अजगर को देखने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से अजगर का वीडियो भी बनाया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। हालांकि, ग्राम प्रधान के मौके पर पहुंचने से पहले ही अजगर लोगों की हलचल भांपकर पास के गेहूं और सरसों के खेतों में वापस चला गया। प्रत्यक्षदर्शी मनोज कुमार ने बताया कि अजगर की लंबाई लगभग 15 फीट थी, जिसे देखकर लोग सहम गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इतने बड़े अजगर का दिखाई देना चिंता का विषय है। इससे बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है। घटना की जानकारी वन विभाग को भी दी गई। खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी और न ही अजगर की तलाश शुरू की गई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में तत्काल खोजबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल, गांव के लोग सतर्क हैं और खेतों की ओर जाने से परहेज कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सतीश महाना बोले- पुष्टि के बिना न लिखें खबर:कहा- समाज को भ्रम से बचाना पत्रकारों का काम
    Next Article
    वाराणसी-पुलिस ने कफसिरप तस्कर की कानपुर में जब्त की संपत्तियां:5.18 करोड़ की की प्रॉपर्टी में मकान-भूखंड और बैंक खाते शामिल, परिजनों के खाते भी फ्रीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment