Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी STF ने गुवाहटी से दबोचा 50 हजार का इनामिया:हत्यारोपी के नक्सली संगठन से जुड़े तार, 12 साल से फरार था

    19 hours ago

    1

    0

    वाराणसी एसटीएफ की फील्ड यूनिट ने गुरुवार को असम के गुवाहाटी में कार्रवाई कर 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी राजकुमार वर्मा उर्फ प्रदीप वर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी बलिया के सहतवार थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में वर्ष 2012 से फरार चल रहा था। एसटीएफ को आरोपी के गुवाहाटी में छिपे होने की सूचना मिली थी। टीम ने वशिष्ठ थाना क्षेत्र के बजरा पाड़ा रोड स्थित एक मकान पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 2,400 रुपए नकद और आधार कार्ड बरामद हुआ। हत्या के मुकदमे में 2012 से था फरार एसटीएफ के मुताबिक राजकुमार वर्मा के खिलाफ सहतवार थाने में मुकदमा संख्या 280/2012 दर्ज है। इसमें हत्या समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने उसकी तलाश तेज की और बाद में उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। करीब 12 साल से फरार आरोपी के दूसरे राज्य में होने की सूचना मिलने के बाद वाराणसी एसटीएफ ने उसकी लोकेशन की पुष्टि की। गुवाहाटी में मकान पर छापा, घेराबंदी कर पकड़ा एसटीएफ टीम ने स्थानीय स्तर पर सूचना जुटाने के बाद गुवाहाटी के वशिष्ठ थाना क्षेत्र में आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद बजरा पाड़ा रोड स्थित मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। टीम ने मौके से राजकुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से नकदी और आधार कार्ड मिला। नक्सली संगठन से संपर्क की भी जांच एसटीएफ के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी के आपराधिक संपर्कों के साथ प्रतिबंधित नक्सली संगठन CPI (माओवादी) से कथित संपर्क के बारे में भी जानकारी सामने आई है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी का नक्सली संगठन से किस तरह का संपर्क था और वर्ष 2012 के बाद फरारी के दौरान उसने किन-किन स्थानों पर ठिकाने बनाए। एसटीएफ के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बलिया जिले में दर्ज पुराने मुकदमों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस वर्ष 2012 के हत्या के मामले में उसकी भूमिका के साथ फरारी के दौरान उसकी गतिविधियों की भी जांच करेगी। इसके अलावा अन्य आपराधिक मामलों में उसकी संभावित संलिप्तता और उसके संपर्कों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। ट्रांजिट रिमांड के बाद बलिया पुलिस को सौंपा जाएगा गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत गुवाहाटी की संबंधित अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश लाने की प्रक्रिया की गई। एसटीएफ आरोपी को बलिया पुलिस के सुपुर्द करेगी। इसके बाद सहतवार थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 12 साल से बदल रहा था ठिकाने पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या के मुकदमे में वांछित होने के बाद राजकुमार वर्मा ने किन-किन राज्यों और शहरों में ठिकाने बदले। इतने लंबे समय तक वह पुलिस की गिरफ्त से कैसे बचा रहा, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल 50 हजार रुपए के इनामी आरोपी की गुवाहाटी से गिरफ्तारी के बाद बलिया पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और फरारी के दौरान की गतिविधियों की जांच करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा स्टाइल में अखिलेश का स्वागत:मंत्री अनिल राजभर डिप्टी CM बनना चाहते, बाहुबली का मिशन-2027 लॉन्च
    Next Article
    बर्थडे पार्टी के बहाने धर्मांतरण का आरोप, 4 गिरफ्तार:पुलिस का दावा- बीमारी दूर करने और पैसों का दिया जाता था लालच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment