Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘वास्ते’ फेम ध्वनि भानुशाली ने की सगाई:बॉयफ्रेंड यश भानुशाली ने किया प्रपोज, दिखाई इंगेजमेंट रिंग; शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

    2 hours ago

    1

    0

    सिंगर ध्वनि भानुशाली ने शुक्रवार को बॉयफ्रेंड यश भानुशाली से सगाई का ऐलान किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रपोजल की तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में ध्वनि और यश पानी के किनारे कैंपिंग करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में ध्वनि अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “जिंदगी के लिए अपना कपकेक मिल गया। मैंने हां कह दी।” तस्वीरों में दोनों आरामदायक टेंट और खूबसूरती से सजाए गए आउटडोर सेटअप के पास पोज दे रहे हैं। पीछे पानी और सूर्यास्त का नजारा दिख रहा है। एक फोटो में दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में यश, ध्वनि के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। गाने ‘वास्ते’ से ध्वनि को मिली थी पहचान ध्वनि भानुशाली ने बॉलीवुड और इंडिपेंडेंट म्यूजिक के गानों से पहचान बनाई है। उनका जन्म 22 मार्च 1998 को मुंबई में हुआ था। वह प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली की बेटी हैं। उन्होंने निखिल डिसूजा के साथ गाए गाने ‘वास्ते’ से लोगों का ध्यान खींचा था। यह गाना काफी मशहूर हुआ था। ‘वास्ते’ को अब तक यूट्यूब पर 1.7 अरब (170 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके बाद ध्वनि ने ‘सत्यमेव जयते’ के गाने ‘दिलबर’, ‘लेजा रे’ और ‘लुका छुपी’ के ‘दुनिया’ जैसे गाने गाए हैं। उन्होंने ‘साहो’ का ‘साइको सैयां’ और जुबिन नौटियाल के साथ ‘नयन’ भी गाया है। ध्वनि ने गुरु रंधावा, अरिजीत सिंह और जुबिन नौटियाल सहित कई लोकप्रिय सिंगर्स के साथ काम किया है। वह इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर भी काम कर रही हैं। साल 2024 में उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया था। वह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘कहां शुरू कहां खत्म’ में आशिम गुलाटी के साथ नजर आई थीं। ध्वनि भानुशाली ने दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, "मेरे गाने पर जो व्यूज आते हैं, वो पब्लिक के लिए ज्यादा मायने रखते होंगे, लेकिन मेरे लिए नहीं। जाहिर है, इससे पता चलता है कि कितने लोगों ने हमारा गाना सुना है। हालांकि, कितने लोगों ने मेरा गाना पसंद किया, मेरे लिए यह बात मायने रखती है।" उन्होंने आगे कहा था, "मैं कभी इस बात पर ध्यान नहीं देती कि मेरे गाने को कितने व्यूज मिले। मेरे आसपास के लोग मुझे बताते हैं कि आपके गाने को यूट्यूब पर इतने व्यूज मिले। हर गाने से मेरी कोशिश बस यही रहती है कि जितने लोग भी इसे सुनें, वो लंबे वक्त तक गुनगुनाएं।" ध्वनि भानुशाली गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं सोर्स- गूगल ट्रेंड्स
    Click here to Read more
    Prev Article
    बम ब्लास्ट की धमकियों के बीच दिलजीत का कॉन्सर्ट कल:4 लाख वर्गफीट मैदान में स्टेज तैयार, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
    Next Article
    मंत्री-दलेर मेहंदी विवाद- 24 को उत्तराखंड आ रहे मीका सिंह:बी प्राक, मासूम शर्मा और सलमान खान के बॉडीगार्ड भी साथ; हरिद्वार में करेंगे गंगा स्नान

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment