Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी जीत, इंग्लैंड 30 रन से हारा:गुडकेश मोती ने 3 विकेट झटके; रदरफोर्ड ने नाबाद 76 रन बनाए

    22 hours ago

    1

    0

    वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को ग्रुप सी के मैच में 30 रन से हराया। कैरेबियाई टीम इस टूर्नामेंट में 10 साल बाद इंग्लैंड को हरा सकी है। उसे आखिरी जीत 2016 वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली थी। जब कॉर्लोस ब्रेथवेट ने बेन स्टोक्स की आखिरी ओवर में लगातार 4 छक्के मारकर जिताया था। बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 197 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम 18.5 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। सैम करन ने नाबाद 43 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 33 रन और फिल सॉल्ट ने 30 रन बनाए। गुडकेश मोती ने 3 विकेट झटके। दो विकेट रोस्टन चेज को मिले। अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड और शमार जोसेफ ने एक-एक विकेट लिया। 2 बैटर्स रनआउट हुए। टॉस हारकर बैटिंग कर रही वेस्टइंडीज ने 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। शेरफन रदरफोर्ड ने 7 छक्के लगाकर 76 रन बनाए। आदिल रशीद और जैमी ओवरटन ने 2-2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और सैम करन को एक-एक विकेट मिला। 15वें मैच का स्कोरबोर्ड
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्र जोड़ो अभियान में पूर्वांचल दिखाएगा दमखम:ऋषभ पांडेय बोले- वर्तमान सरकार छात्रों की आवाज दबा रही
    Next Article
    ICC इवेंट इतिहास का सबसे बड़ा ओपनिंग डे:पहले दिन 18.3 बिलियन मिनट बार मैच देखे गए; व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड टूटे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment