Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्र जोड़ो अभियान में पूर्वांचल दिखाएगा दमखम:ऋषभ पांडेय बोले- वर्तमान सरकार छात्रों की आवाज दबा रही

    9 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) पूर्वी जोन के अध्यक्ष ऋषभ पांडेय और उपाध्यक्ष संदीप पाल शनिवार को सोनभद्र पहुंचे। हिंदूवारी और चंडी होटल में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद उन्हें रॉबर्ट्सगंज स्थित पीडब्ल्यूडी बंगले ले जाया गया। उनका आगमन ‘छात्र जोड़ो अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम के सिलसिले में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऋषभ पांडेय ने प्रदेश सरकार पर छात्रों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव बंद कर दिए गए हैं, वहीं स्कूल-कॉलेजों में फीस वृद्धि और प्रवेश प्रक्रिया में जटिलताओं के कारण छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के मुद्दों पर गंभीर नहीं है। उन्होंने हालिया बजट का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ कॉलेजों को विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की गई है, जिसमें बनारस के यूपी कॉलेज का भी जिक्र है, लेकिन जमीनी स्तर पर छात्रों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उनके अनुसार छात्र प्रवेश और फीस जमा करने जैसी मूलभूत समस्याओं में उलझे हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। सोनभद्र प्रभारी संदीप पाल ने कहा कि जिले के छात्रों की समस्याओं को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने मेडिकल, इंजीनियरिंग और डिग्री कॉलेजों में छात्रों के साथ हो रहे कथित शोषण के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का आश्वासन दिया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने बताया कि दुद्धी डिग्री कॉलेज और ओबरा डिग्री कॉलेज में पूर्व में छात्रसंघ चुनाव होते थे, जिन्हें वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया है। उन्होंने इसे छात्रों की राजनीतिक भागीदारी सीमित करने का प्रयास बताया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने उच्च शिक्षा की बढ़ती फीस और बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं दिख रहा है और बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज मिश्रा, सूरज वर्मा, राहुल जैन, श्रीकांत मिश्रा, दयाराम प्रजापति, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष सौम्य सोनकर, महासचिव अफजल खान, मिथिलेश पासवान, संदीप जैन, शहजाद खान, राहुल, दीपक, निगम बियार, सचिन मद्धेशिया, सुजीत गुप्ता, संदीप गुप्ता, कुलदीप मद्धेशिया, रवि पटेल, रवि गुप्ता और प्रियांशु मद्धेशिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में खनन विभाग की कार्रवाई, अवैध बालू डंपर सीज:गोपीगंज से जंघई जा रहे वाहन के चालक ने नहीं दिखा पाया वैध प्रपत्र
    Next Article
    ICC इवेंट इतिहास का सबसे बड़ा ओपनिंग डे:पहले दिन 18.3 बिलियन मिनट बार मैच देखे गए; व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड टूटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment