Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर सीरीज जीती:जोसेफ ने 5 विकेट लिए, होल्डर ने 5 गेंदों पर 21 रन बनाए

    7 hours ago

    1

    0

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। सबीना पार्क, किंग्स्टन में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने शेरफेन रदरफोर्ड की नाबाद 54 रन की पारी की बदौलत 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने 2 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेल्लालागे ने 43 रन और कामिल मिशारा ने 28 रन बनाए। वहीं, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। तीन मैचों की सीरीज पहले दो मुकाबलों के बाद 1-1 से बराबरी पर थी। पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका ने 37 रन से जीत हासिल कर सीरीज बराबर कर ली थी। तीसरे मुकाबले में जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। श्रीलंका की शुरुआत खराब रही टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान कुसल मेंडिस सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पथुम निसांका और कामिल मिशारा ने दूसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। निसांका ने 17 गेंदों पर 26 रन बनाए, जबकि मिशारा 23 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। पवन रत्नायके खाता भी नहीं खोल सके और शमर जोसेफ का शिकार बने। कामिंदु मेंडिस ने 20 रन और दासुन शनाका ने 16 रन का योगदान दिया। वेलालागे ने संभाली पारी एक छोर पर टिके दुनिथ वेलालागे ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 28 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। आखिरी ओवर में जोसेफ का कहर शमर जोसेफ ने श्रीलंका की पारी के आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन दिए और 3 विकेट झटके। उन्होंने वेलालागे, दुष्मंत चमीरा और महीश तीक्षणा को आउट किया। जोसेफ ने मैच में कुल 5 विकेट हासिल किए। वेस्टइंडीज की टीम में दो बदलाव वेस्टइंडीज ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। शमर स्प्रिंगर और रोमारियो शेफर्ड की जगह जेसन होल्डर और अकेम ऑगस्टे को टीम में शामिल किया गया। रदरफोर्ड और जेसन होल्डर ने जिताया 170 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 53 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए। उस समय टीम दबाव में थी और उसे जीत के लिए तेज रन गति से बल्लेबाजी करनी थी। रदरफोर्ड ने जिम्मेदारी संभालते हुए संयम और आक्रामकता का शानदार मिश्रण दिखाया। उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक 39 गेंदों में पूरा किया और अंत तक नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। रदरफोर्ड ने 40 गेंदों पर 54 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। दूसरी ओर, आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी के लिए आए जेसन होल्डर ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 5 गेंदों में 21 रन की तूफानी नाबाद पारी खेली। रदरफोर्ड और होल्डर की अहम साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 2 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया:दीप्ति ने 10 रन देकर 5 विकेट लिए; स्मृति मंधाना ने 68 रन बनाए भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। एजबेस्टन में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 गेंदों में 68 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन की पारी खेली। ऋचा घोष ने 17 बॉल पर 34 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट लिए। तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम को 1-1 सफलता मिली। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    FIFA वर्ल्ड कप में स्पेन का मैच आज:केप वर्डे टूर्नामेंट में डेब्यू करेगी; टूर्नामेंट में पहली बार भिड़ेंगे बेल्जियम और मिस्र
    Next Article
    ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को एक विकेट से हराया:तीसरे वनडे में कोनोली ने 149 रन बनाए; शोरिफुल इस्लाम ने 6 विकेट लिए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment