Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विश्व हिंदू परिषद ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना:जिहादी मानसिकता और अवैध कब्जे के खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

    18 hours ago

    2

    0

    विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से देश में बढ़ती 'विकृत जिहादी मानसिकता', अवैध कब्जों और सुनियोजित धर्मांतरण के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह 'विकृत जिहादी मानसिकता' वर्तमान में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश भर में सामने आए विभिन्न मामलों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाई गई हैं। विहिप कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि 'लव जिहाद' अब शिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में 'छांगुर' नामक व्यक्ति और उसकी महिला सहयोगी 'नर्सरी' का उदाहरण दिया, जिन पर कई हिंदू लड़कियों का शारीरिक शोषण करने, ब्लैकमेल करने और जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप है। विहिप ने मांग की कि ऐसे 'राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता' वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि हिंदू समाज को बचाया जा सके। इस अवसर पर रामचंद्र, पंकज तिवारी, राकेश मौर्य, अरविंद पांडे, रमेश कुमार यादव, टेक सिंह, दीपेश, शिवम सिंह, सर्वेश तिवारी, अखिलेश प्रताप और राहुल मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली कलेक्ट्रेट पर VHP, बजरंग दल का प्रदर्शन:बहुराष्ट्रीय कंपनियों में लव जिहाद के खुलासे पर जताया आक्रोश
    Next Article
    14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर विवाद:10 दिन में मकान के कागज जमा करने का आदेश; सालों से रह रहे लोगों को घर उजड़ने का डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment