Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विश्व हिंदू परिषद ने सीता नवमी मनाई:मातृशक्ति ने नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया, अधिकारों पर चर्चा की

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति जिला संयोजिका दीपा बाष्णेय के नेतृत्व में सीता नवमी का आयोजन किया गया। इस दौरान नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।हयातनगर क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत ओम के उच्चारण से हुई और समापन आरती के साथ किया गया। उपस्थित महिलाओं ने सीता माता के जीवन और आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि सीता माता त्याग, समर्पण, प्रेम, धैर्य, साहस और पवित्रता की प्रतिमूर्ति हैं। दुर्गा वाहिनी की प्रखंड संयोजिका सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि सीता माता धर्म और संस्कारों की सजीव प्रतीक थीं। उन्होंने बताया कि उनके आदर्श आज भी महिलाओं को जीवन के हर क्षेत्र में सही दिशा दिखाते हैं। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता दीपा बाष्णेय ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। कठिन परिस्थितियों में भी अपने संस्कार बनाए रखे उन्होंने कहा कि इसका अर्थ केवल बाहरी शक्ति नहीं, बल्कि आत्मबल, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान भी है। बाष्णेय ने सीता माता को धैर्य, साहस और ज्ञान की प्रतीक बताया, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने संस्कारों को बनाए रखा। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक महिला में असीम शक्ति है और वह देश की प्रगति की आधारशिला है। समाज को महिलाओं को समान अवसर, शिक्षा और सम्मान प्रदान करना चाहिए, ताकि वे सशक्त बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर सुधा, सोनी, शशि, मंजू, रितिका, पुष्पा देवी, सुमन, प्रीति, नीति, किरण देवी, निर्मल, छाया, रीता आर्य, कामिनी, माधवी, रिचा, राजेश्वरी एवं स्नेह लता सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल के मीनार से शूट किया वीडियो:सोशल मिडिया पर हो रहा वायरल, पर्यटकों के लिए बंद रहती है यह जगह
    Next Article
    फर्रुखाबाद में जूते-चप्पल की दुकान में लगी आग, VIDEO:लाखों का सामान जला, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, 1घंटे देरी से पहुंची दमकल टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment