Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विश्व में युद्ध के बीच शांति के लिए हरिनाम संकीर्तन:आगरा सहित 700 शहरों में गूंजा हरिनाम, इस्कॉन सदस्यों ने कराया पाठ

    2 hours ago

    2

    0

    दुनिया भर में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच विश्व शांति की कामना के साथ रविवार को इस्कॉन के आह्वान पर भारत के 700 शहरों में एक साथ हरीनाम संकीर्तन गूंज उठा। आगरा के जयपुर हाउस स्थित अहिंसा पार्क में भी सुबह 6 बजे से भक्तों ने “हरे राम-हरे कृष्ण” के संकीर्तन के जरिए शांति और सद्भाव का संदेश दिया। मृदंग और मंजीरों की मधुर धुनों के बीच शुरू हुए संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रीहरि की भक्ति में झूमते भक्तों के साथ पार्क में टहलने और योग करने पहुंचे लोग भी स्वतः ही इस आयोजन से जुड़ गए और विश्व की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। आयोजकों का कहना है कि वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर विशेषकर मध्य-पूर्व सहित कई क्षेत्रों में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे समय में हरीनाम संकीर्तन लोगों को एकजुट कर शांति, भाईचारे और सदबुद्धि का मार्ग दिखाता है। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविंद प्रभु ने बताया कि यह आयोजन एक वैश्विक पहल का हिस्सा है, जिसके तहत देशभर के 700 शहरों में एक साथ संकीर्तन किया गया। आगरा में भी सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में सुशील अग्रवाल, संजीव बंसल, संजय कुकरैजा, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, अदिति गौरांगी, शाश्वत नंदलाल, सूरज, राजीव मल्होत्रा, रजनी सागर, नीना माहेश्वरी, मंजू तिवारी, नीलिमा जैन, कुमकुम, ओपी रंजन, बृजमोहन, घनश्याम अग्रवाल और चंद्र ठकरानी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में देवी विसर्जन के दौरान मारपीट का VIDEO:तलवार-फरसे से किया हमला, गहरा घाव होने से युवक की हालत गंभीर
    Next Article
    मम्मी-पापा डांटे नहीं, इसलिए रची फर्जी लूट की कहानी:कोपरगंज में बाइक स्लिप होने से गिरे 45 हजार, परिजनों ने दिया माफीनामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment