Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विश्वनाथगंज सीट से अपनादल से अनुराग पटेल बने पहली पसंद:पार्टी के रूप में भाजपा पहली पसंद, सपा से संजीव पटेल को मिली प्राथमिकता; जानिए MLA की स्थिति

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ की विश्वनाथगंज विधानसभा सीट पर अपना दल (एस) के मौजूदा विधायक जीत लाल पटेल को जनता ने नापसंद किया है। भास्कर के एक सर्वे के अनुसार, 78% मतदाताओं का मानना है कि उन्हें आगामी चुनाव में टिकट नहीं मिलना चाहिए। सर्वे में अपना दल (एस) के लिए अनुराग पटेल पहली पसंद के रूप में उभरे हैं। उन्हें 58% लोगों ने पसंद किया है। वहीं, मौजूदा विधायक जीत लाल पटेल को केवल 38% लोगों ने पसंद किया है, जबकि प्रज्ञा सिंह को 2% लोगों ने अपनी पसंद बताया। विश्वनाथगंज सीट पर पार्टी के रूप में मतदाताओं की पहली पसंद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है। इसके बाद दूसरे नंबर पर अपना दल (एस) और तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी (सपा) को प्राथमिकता दी गई है। चौथे नंबर पर बसपा है। भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में प्रतिभा सिंह को 35% लोगों ने पसंद किया है। अनिल प्रताप सिंह को 25% और ओम प्रकाश त्रिपाठी को 19% मतदाताओं ने अपनी पसंद बताया। समाजवादी पार्टी से संजीव पटेल को 32% लोगों ने पसंद किया है। पूर्व प्रत्याशी संजय पांडे को 25% और सौरभ सिंह को 14% मतदाताओं ने अपनी पसंद के रूप में चुना। जबकि दीपक सिंह को 4% लोगों ने पसंद किा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में ई. जेबी सिंह और मनोज पाठक को 27-27% लोगों ने पसंद किया है। राणा सूबेदार सिंह को 23% और अन्य उम्मीदवारों को भी 23% मतदाताओं ने अपनी पसंद बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएनबी ने एमएसएमई के लिए मेगा आउटरीच कार्यक्रम किया आयोजित:सेक्टर को सशक्त बनाने, वित्तीय सहायता देने पर जोर
    Next Article
    सरधना सीट पर सपा से अतुल प्रधान पहली पसंद:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार भंवर सिंह तोमर, सपा से संजीव धामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment