Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विश्वविद्यालय में बसंतकालीन सब्जियों के उन्नत बीजों की बिक्री शुरू:पूर्वांचल से अयोध्या पहुंच रहे किसान, हजारों किसानों ने खरीदा बीज

    2 hours ago

    1

    0

    जिले के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में बसंत कालीन सब्जियों के उन्नत किस्म के बीजों की बिक्री शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के सब्जी एवं बीज विक्रय केंद्र पर किसान बड़ी संख्या में पहुंचकर बीज खरीद रहे हैं। यहां किसानों को वैज्ञानिक विधि से सब्जी उत्पादन की तकनीकी जानकारी भी दी जा रही है। सब्जी विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. सीएन राम ने बताया कि बीज विक्रय केंद्र सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। किसानों के लिए लौकी, करेला, भिंडी, लोबिया, कद्दू, नैनवा और तोरई की उन्नत प्रजातियों के बीज उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय द्वारा विकसित प्रमुख किस्मों में लौकी की ‘नरेंद्र रश्मि’, करेला की ‘नरेंद्र बारहमासी’, लोबिया की ‘काशी कंचन’, कद्दू की ‘नरेंद्र उपकार’, नैनवा तोरई की ‘पूसा चिकनी’ तथा भिंडी की ‘नरेंद्र-10’ और ‘काशी ललमा’ शामिल हैं। इन बीजों की बुवाई खेतों के साथ-साथ किचन गार्डन के लिए भी उपयुक्त बताई गई है। पूर्वांचल के सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, रायबरेली और अंबेडकर नगर सहित कई जिलों से किसान बीज खरीदने पहुंच रहे हैं। पांच प्रकार के बीजों का एक पैकेट 100 रुपये में उपलब्ध है। डॉ. राम के अनुसार, बुवाई के लिए फरवरी का अंतिम सप्ताह और मार्च का पहला सप्ताह सबसे उपयुक्त समय है। विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने और तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जो बुवाई के लिए अनुकूल माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले न्यूनतम वेतन सहित कई मांगों पर सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    शंकराचार्य पर FIR, कासगंज में कांग्रेसियों का प्रदर्शन:प्रधानमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन, दूसरे प्रदेश की एजेंसी से जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment