Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाटर-पार्क में डूबने से 9 साल के बच्चे की मौत:दोस्तों के साथ नहाने गया था, कर्मचारी बनाते रहे वीडियो; संचालक पर लापरवाही का आरोप

    21 hours ago

    2

    0

    आगरा के ब्लू व्हेल वाटर पार्क में बुधवार को स्विमिंग पूल में डूबने से 9 साल बच्चे की बुधवार शाम 4 बजे मौत हो गई। बच्चा अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। इस दौरान हादसा गया। आरोप है कि बच्चे के डूबने के बाद वाटर पार्क के कर्मचारी बच्चे को अस्पताल ले जाने की बजाय उसका वीडियो बनाते रहे। बाद में अस्पताल ले गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने वाटर पार्क संचालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाटर पार्क को बंद करा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना खंदौली थाना क्षेत्र के पुरालोधी की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला छोटा गुड़ा गांव निवासी अभि (9) बुधवार दोपहर चचेरे भाई प्रशांत और गांव के अन्य बच्चों विकास, रवि, दिनेश और हरिओम के साथ पुरा लोधी स्थित ब्लू व्हेल वाटर पार्क आया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला और मदद के लिए शोर मचाया। शाम करीब चार बजे स्विमिंग पूल में नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर वाटर पार्क में मौजूद कर्मचारी पहले उसका वीडियो बनाने लगे। काफी देर बाद उसको पानी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इस बीच दोस्तों ने घर पहुंचकर स्वजन को जानकारी दी। रोते बिखलते स्वजन मौके पर पहुंचे और वाटर पार्क संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजन अस्पताल और वाटर पार्क पहुंचे और हंगामा किया। आरोप है कि घटना के बाद संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अभि अपने तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था और कक्षा दो का छात्र था। संचालक के खिलाफ दी तहरीर मृतक के पिता राकेश ने संचालक केशव के खिलाफ खंदौली थाने में तहरीर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कई स्विमिंग पूल बिना लाइसेंस, एनओसी और सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे हैं। उनका कहना है कि ब्लू व्हेल वाटर पार्क में न तो प्रशिक्षित लाइफगार्ड मौजूद थे और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे। परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे, जबकि यहां बड़ी संख्या में बच्चे नहाने आते हैं। एक साल पहले भी एक बच्चे की हुई थी मौत घटना के बाद एसीपी एत्मादपुर ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना पुलिस द्वारा गेट पर ताला लगाकर चाबी साथ ले जाने पर एसीपी ने नाराजगी जताई और चाबी मंगवाकर निरीक्षण कराया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इसी वाटर पार्क में एक साल पहले भी एक बालक की डूबने से मौत हो चुकी थी, लेकिन उसके बाद भी इसका संचालन जारी रहा। एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------------- यह खबर भी पढ़ें- राम मंदिर चोरी-यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने दर्शन कराए:20 घंटे नजरबंद करके रखा था; CO ने जेल में आरोपियों से पूछताछ की अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सियासत तेज हो गई। करीब 20 घंटे नजरबंद रखने के बाद मंगलवार रात 9 बजे पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन कराए। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी TET एग्जाम आज से:3 दिन 60 जिलों के 955 सेंटर पर होगी परीक्षा, 19.94 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
    Next Article
    यूपी के 28 PPS अफसर IPS बने:डीजीपी के PRO राहुल श्रीवास्तव का प्रमोशन, संजय कुमार यादव को झटका मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment