Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वित्तीय गड़बड़ी मामले में प्रधानाध्यापक प्रवीण मिश्रा निलंबित:स्मार्ट क्लास के लिए ₹1.35 लाख की खरीद में लापरवाही का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के भीटी स्थित दुल्लापुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। उन पर खरीद-फरोख्त में वित्तीय गड़बड़ी और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही का आरोप है। यह कार्रवाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश पटेल ने की है। खंड शिक्षा अधिकारी (भीटी, अंबेडकरनगर) ने 6 अप्रैल, 2026 को अपनी रिपोर्ट में बताया था कि कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय दुल्लापुर को सत्र 2025-26 के लिए स्मार्ट क्लास/आईसीटी लैब हेतु 1,35,000 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। आरोप है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार मिश्रा ने यह राशि पहले ही आहरित कर ली थी, लेकिन अभी तक कोई खरीद नहीं की गई है और न ही कोई बिल-वाउचर उपलब्ध कराया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रवीण कुमार मिश्रा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसके बाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रवीण कुमार मिश्रा को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी वर्ग नियमावली-1973 और उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर, अंबेडकरनगर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। प्रवीण कुमार मिश्रा पर कई गंभीर आरोप हैं। इनमें विद्यालय मद में प्राप्त धनराशि को आहरित करने के बाद भी आवंटित कार्य का पूरा न होना, धनराशि का दुरुपयोग करना, पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, शासन एवं विभाग द्वारा जारी शासनादेशों/परिपत्रों का उल्लंघन और उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1956 के विपरीत कार्य करना शामिल है। निलंबन की अवधि के दौरान, प्रवीण कुमार मिश्रा को कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय तकिया कानूनगो, शिक्षा क्षेत्र भीटी, अंबेडकरनगर से संबद्ध किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ की 9 विधानसभा सीटों पर पसंदीदा उम्मीदवार कौन?:डिप्टी सीएम पर फिर दांव या नया चेहरा? भाजपा, सपा और बसपा से किसे मिलेगा मौका
    Next Article
    अयोध्या में बूथों पर गूंजेगी संविधान की प्रस्तावना:घर-घर पहुंचेंगे बाबा साहब के विचार,अम्बेडकर जयंती पर 13 से 17 अप्रैल तक विविध कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment