Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इस्माइल नेशनल कॉलेज में ‘अस्तित्व’ प्रदर्शनी का आयोजन:180 आवेदनों में से चयनित पेंटिंग रहीं आकर्षण का केंद्र, 8 मार्च को लखनऊ में लगेंगी चयनित कलाकृतियां

    1 hour ago

    1

    0

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘अस्तित्व’ महिला कला प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, विशिष्ट अतिथि महिला आयोग सदस्य मीनाक्षी भराला एवं नामिता गुप्ता ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगी कलाकृतियों का अवलोकन किया। 180 आवेदन, कई जिलों की भागीदारी कार्यक्रम संयोजिका डॉ. दिशा दिनेश (सदस्य, राज्य ललित कला अकादमी) ने बताया कि प्रदर्शनी के लिए मेरठ व सहारनपुर मंडल सहित गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर व देवबंद आदि जिलों से कुल 180 आवेदन प्राप्त हुए। समयाभाव के कारण कुछ कलाकार अपनी पेंटिंग मेरठ नहीं पहुंचा सकीं, जिससे कुछ कृतियां प्रदर्शित नहीं हो पाईं। प्रदर्शनी में प्रदर्शित कृतियों में से तीन चयनित कलाकृतियां 8 मार्च को लखनऊ स्थित राज्य ललित कला अकादमी में प्रदर्शित की जाएंगी। 15 वरिष्ठ कलाकारों का सम्मान कार्यक्रम में 15 वरिष्ठ महिला कलाकारों को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित कलाकारों में प्रो. नीलिमा गुप्ता, डॉ. उषा किरण, डॉ. मधु बाजपेई, प्रो. अलका तिवारी, प्रो. किरण प्रदीप, प्रो. नीतू वशिष्ठ, प्रो. वंदना वर्मा, प्रो. अंजू चौधरी, प्रो. अर्चना रानी, डॉ. लता वर्मा, डॉ. रेनू यादव, तारा शर्मा, डॉ. पूनम वर्मा, डॉ. ममता दीक्षित व डॉ. वंदना शर्मा शामिल रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अनिता राठी, आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर प्रो. दीप्ति कौशिक, प्रो. दीपा त्यागी, प्रो. वंदना शर्मा सहित महाविद्यालय परिवार की वरिष्ठ प्रवक्ताओं की उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में योगेंद्र अग्रवाल, अमित गुप्ता, अजय कुमार व महाविद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर की शादी:नाजिया बनीं मीनाक्षी ने प्रेमी के साथ मंदिर में लिए सात फेरे
    Next Article
    झांसी में चरस तस्कर को 3 साल की जेल:12 साल पहले पुलिस ने पकड़ा था, 50 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment