Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वंदे मातरम से शुरू हुआ भारत-अफगान टी-20:अभिषेक ने 12वीं बार 25 से कम बॉल पर फिफ्टी लगाई; बुमराह के 350 विकेट

    6 hours ago

    1

    0

    भारत ने पहले टी-20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। रविवार को क्रिकेट में पहली बार वंदे मातरम गाया गया। टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर ने अफगान कप्तान इब्राहिम जादरान को टीम इंडिया की जर्सी दी। भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने टी-20 में 350 विकेट पूरे किए। अभिषेक शर्मा ने 22 बॉल पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने 32 गेंद में 82 रन बनाए। अभिषेक ने12वीं बार 25 या उससे कम बॉल पर फिफ्टी लगाई। मैच में बने 8 मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. पहली बार क्रिकेट में वंदे मातरम गाया गया दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में क्रिकेट में पहले वंदे मातरम गाया गया और उसके बाद राष्ट्रगान जन गण मन हुआ। भारतीय क्रिकेट में ऐसा पहली बार देखने को मिला। 28 जनवरी को गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों में कहा गया था कि अगर वंदे मातरम और जन गण मन दोनों प्रस्तुत किए जाएं, तो पहले वंदे मातरम उसके बाद राष्ट्रगान होना चाहिए। 2. टॉस के दौरान श्रेयस ने अफगान कप्तान को जर्सी दी टॉस के समय भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को टीम इंडिया की जर्सी दी। इसी समय 3 मैचों की टी-20 सीरीज की ट्रॉफी और टॉस का सिक्का भी कैमरे पर दिखाया गया। इस सीरीज की खास बात यह है कि मैच भारत में होने के बावजूद अफगानिस्तान टीम होस्ट कर रही है। 3. बुमराह ने 350 टी-20 विकेट पूरे किए जसप्रीत बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। बुमराह टी-20 में 350 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार यह कारनामा कर चुके हैं। 4. उमरजई का भारत के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे बड़ा अफगान बैटर का स्कोर अजमतुल्लाह उमरजई ने 64 रन की पारी खेली। उनका यह स्कोर भारत के खिलाफ किसी अफगान बल्लेबाज का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा टी-20 इंटरनेशनल स्कोर है। इससे पहले इब्राहिम जादरान ने 2022 में भारत के खिलाफ 64 रन बनाए थे। उमरजई का यह स्कोर भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में नंबर-6 या उससे नीचे से बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। उनसे आगे श्रीलंका के दसुन शनाका हैं, जिन्होंने 2022 में धर्मशाला में 74* रन बनाए थे। 5. अभिषेक ने 12वीं बार 25 या कम गेंद में फिफ्टी लगाई अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। यह उनका टी-20 इंटरनेशनल में 12वां अर्धशतक था। इस फिफ्टी के साथ अभिषेक के टी-20 इंटरनेशनल में 14 50+ स्कोर हो गए। इनमें 12 बार उन्होंने 25 या उससे कम गेंद में 50+ बनाया है। इस मामले में कोई दूसरा बल्लेबाज उनके बराबर नहीं है। सूर्यकुमार यादव 9 बार के साथ अगले नंबर पर हैं। 6. राशिद ने अभिषेक का शानदार कैच लपका अभिषेक 10.6 ओवर में मोहम्मद नबी की गेंद पर आउट हुए। लॉन्ग ऑन पर राशिद खान ने दौड़ते हुए शानदार कैच लिया और 82 रन की पारी खत्म की। 7. 38 गेंद बाकी रहते जीता भारत भारत 38 गेंद बाकी रहते जीत गया। 2017 में फुल मेंबर बनने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की यह सबसे ज्यादा गेंद बाकी रहते दूसरी बड़ी जीत है। भारत ने 2024 में इंदौर में 26 गेंद बाकी रहते अफगानिस्तान को हराया था। इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका सबसे आगे है, जिसने 2024 में तारौबा में अफगानिस्तान को 67 गेंद बाकी रहते हराया था। 8. भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की लगातार 9वीं हार अफगानिस्तान ने टी-20 में भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा हार के मामले में बांग्लादेश की बराबरी कर ली। यह अफगान टीम की लगातार 9वीं हार है। बांग्लादेश भी 2019 से 2025 के बीच भारत के खिलाफ लगातार 9 मैच हार चुका है। इस लिस्ट में जिम्बाब्वे और आयरलैंड 8-8 लगातार हार के साथ अगले नंबर पर हैं। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में धीरज बोम्मादेवरा को गोल्ड:यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज, 2007 में डोला बनर्जी जीती थीं आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने गोल्ड मेडल जीता। रविवार को हुए मुकाबले में धीरज ने जापान के नाकानिशी जुन्या को हराया। पांच सेट तक चले मुकाबले में दोनों का स्कोर 5-5 से बराबर रहा। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने जीत के बाद भी ट्रॉफी नहीं ली:विमेंस एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाए; स्मृति-शेफाली ने हाईएस्ट पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया
    Next Article
    आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में धीरज बोम्मादेवरा को गोल्ड:यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज, 2007 में डोला बनर्जी जीती थीं

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment