Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वंदेभारत ट्रेन में डॉक्टर के खाने में निकली मक्खी:आगरा में पत्नी को उल्टी हुई; यात्रियों ने चलती ट्रेन में हंगामा किया

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में शुक्रवार को वंदेभारत ट्रेन में यात्रा कर रहे मुंबई के डॉक्टर के खाने में मक्खी निकली। ब्रेकफास्ट करते समय डॉक्टर की पत्नी ने मक्खी देखा, तो उन्हें उल्टी होने लगी। घटना का पता चलते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चलती ट्रेन में जमकर हंगामा किया। रेलवे से रिफंड की मांग की। डॉक्टर ने रेलवे के अधिकारियों से फोन पर नाराजगी जताई। कहा- कीड़ा निकलने के बाद आपका क्या एक्शन होगा, ये बताइए। अगर फूड पॉइजनिंग हुई, किसी की जान गई, तो क्या रेलवे हरजाना देगा। इसका जिम्मेदार कौन होगा? घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे की है, जब वंदेभारत आगरा से प्रयागराज जा रही थी। यात्रियों ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला मुंबई के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल पाटिल अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर उत्तर प्रदेश आए थे। वह आगरा कैंट से शुक्रवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (20176) से बनारस जा रहे थे। सुबह 7 बजे आगरा रेवले स्टेशन पर जब उन्हें नाश्ता परोसा गया, तो फ्रेंच फ्राइज के पैकेट में एक मरा हुआ कीड़ा (मक्खी) निकला। डॉ. पाटिल का दावा है कि उनकी पत्नी ने अनजाने में वह नाश्ता खा लिया। जिसके कुछ ही देर बाद उन्हें फूड पॉइजनिंग की शिकायत होने लगी और उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। डॉक्टर ने कहा- ये यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ डॉ. कपिल पाटिल ने कहा- वंदे भारत जैसी आधुनिक और हाई-स्पीड ट्रेनों में यात्री भारी किराया इसलिए देते हैं, ताकि उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। लेकिन यहां तो यात्रियों की सेहत के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। क्या रेलवे इसी सुरक्षा और खान-पान के स्तर के लिए 'प्रीमियम' शुल्क वसूलता है? हादसे की शिकायत मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और कैटरिंग विभाग की टीम सक्रिय हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें डॉक्टर रेलवे अधिकारियों से कह रहे हैं- आपका कैटरिंग वाला नाश्ते के पैसे की बात कर रहा था। अगर हम कोर्ट जाएं तो आपको लाखों का हरजाना देना होगा, इतना तो हम समझते हैं। आपका कोई हेल्पलाइन नंबर भी नहीं लग रहा है। प्रयागराज पहुंचने पर परिवार के परिवार के हेल्थ की जांच की गई। अधिकारियों ने डॉक्टर को आश्वासन दिया है कि खाने की गुणवत्ता और कैटरिंग वेंडर की लापरवाही की गहराई से जांच की जाएगी। ठेकेदार को नोटिस जारी आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया- घटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (20176) के कोच C-13 की है। यात्री के खाने में मक्खी निकली थी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे में खानपान का ठेका IRCTC द्वारा एग्रीमेंट के तहत दिया जाता है। इस मामले में IRCTC द्वारा 'व्यूटी एक्शन' लिया जा रहा है। ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। रेलवे नियमानुसार उचित कार्रवाई करेगा। ----------------- यह खबर भी पढ़ें….. महिला से छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर:मुरादाबाद पुलिस ने पैर में मारी गोली, उम्र-45 साल, लेडीज टेलर है आरोपी मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़खानी करने वाले 45 साल के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। गुरुवार रात 11 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ शहर की जामा मस्जिद के पास हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट बोला- संभल में सार्वजनिक जमीन पर नमाज नहीं होगी:कोई भी परंपरा नहीं तोड़ सकता, पहले डीएम-एसपी को फटकार लगाई थी
    Next Article
    KGMU ट्रॉमा सेंटर में मरीज की मौत पर बवाल:वेंटिलेटर पर शिफ्ट करने की तैयारी के बीच थमी सांसें, लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment