Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विदाई के बाद सीधे इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन:आगरा में दूल्हा हाथ थामकर ले गया, बोला- पत्नी का हर कदम साथ दूंगा

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में शादी की रस्मों के बाद दुल्हन की विदाई होनी थी। लेकिन, दूल्हा उसको विदा कर अपने घर ले जाने की जगह सरकारी नौकरी का इंटरव्यू दिलाने लेकर चला गया। दरअसल, दुल्हन ने शादी के पहले ही बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी वर्कर की वैकेंसी के लिए फॉर्म भर रखा था। संयोग से इसी बीच दुल्हन की शादी तय हो गई। जिस दिन विदाई होनी थी, उसी दिन उसका इंटरव्यू भी था। दूल्हे ने दुल्हन की भावनाओं को समझा। उसने झटपट शादी की रस्में निपटाईं और दुल्हन को आगरा के विकास भवन ले गया। वहां दुल्हन ने शादी के जोड़े में ही इंटरव्यू दिया। मामला लाडूखेड़ा का है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… लाडूखेड़ा ब्लॉक मुख्यालय के रहने वाले मनोज कुशवाहा साइबर कैफे चलाते हैं। करीब 3 महीने पहले अनीशा कुशवाहा अपने किसी काम से उनके साइबर कैफे पर आई थीं। वह पास के ही गांव में रहती हैं। इस बीच दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों ने अपने-अपने घर पर बात की, तो घरवाले भी उनकी शादी करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद 21 फरवरी को मनोज और अनीशा की शादी हुई। शादी से एक दिन पहले ही अनीशा को पता चला कि रविवार को उसका आंगनबाड़ी वर्कर की पोस्ट के लिए इंटरव्यू है। दुल्हन बनी अनीशा ने मनोज को बताया कि वो इंटरव्यू देना चाहती है। लेकिन, शादी के तुरंत बाद कैसे गांव से शहर पहुंचेगी? उसने कहा कि इंटरव्यू छोड़ देते हैं। लेकिन मनोज ने कहा कि परेशान न हो, मैं रास्ता निकालता हूं। इसके बाद मनोज ने घरवालों को पूरी बात बताई। कहा कि शादी में फेरे की रस्में जल्दी पूरी कराकर विदाई करानी है। इसके बाद मनोज दुल्हन को विदा कराकर घर ले जाने की जगह सीधे आगरा जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन ले गया। घरवालों ने भी दिया साथ मनोज ने बताया कि हम दोनों के घरवाले भी दुल्हन को इंटरव्यू दिलाने के लिए राजी हो गए। उन लोगों ने खुशी जाहिर की। इसके बाद मैं मंडप से अनीशा को विदाकर कार से सीधे विकास भवन आया। अनीशा ने दुल्हन के जोड़े में ही इंटरव्यू दिया। मनोज ने कहा- मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी अपने पैरों पर खड़ी हो। उसने जो सपने देखे हैं, उसे पूरा करने में उसकी मदद करूं। वहीं, इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दुल्हन पति के साथ विकास भवन से ससुराल विदा हो गई। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… कासगंज में पत्नी, 3 बच्चों की हत्या कर जान दी, बच्चों को जहर देकर पत्नी का गला काटा कासगंज में पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पति फंदे से झूल गया। उसने पहले बच्चों को जहर दिया और फिर पत्नी का गला काट दिया। तीन दिन तक शव घर में पड़े रहे और किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। पड़ोसियों के मुताबिक, घटना का पता उस वक्त चला, जब शनिवार शाम एक युवक शादी का कार्ड देने घर गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत:शादी से लौट रहे थे, तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने पर हुआ हादसा
    Next Article
    लखनऊ में संजू बाबा बोले- ओए मामू, बात सुन:पौधा लगाने का, पानी बचाने का; विधायक राजेश्वर सिंह के साथ निकाला रोड शो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment