Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत:शादी से लौट रहे थे, तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने पर हुआ हादसा

    11 hours ago

    1

    0

    बरेली में तेज रफ्तार कार सड़क के बीच खड़े सेमल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। मामला किला थाना क्षेत्र स्थित स्वाले नगर, रामपुर रोड का है। ये है पूरा मामला शहजादनगर के गांव कल्याणपुर में रहने वाला परिवार शनिवार रात करीब एक बजे मंसूरगंज गांव में रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर लौट रहा था। गोविंद के साथ सभी लोग अपनी बुआ के बेटे राहुल की शादी में शामिल होने थाना शाही क्षेत्र के गांव मंसूरगंज गए थे। रात में वहां से घर लौट रहे थे। रात एक बजे दिल्ली हाईवे पर स्वाले नगर में इनकी कार सड़क के बीच खड़े सेमल के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। रात करीब एक बजे उनकी कार दिल्ली हाईवे पर स्वाले नगर के पास पहुंची। इसी दौरान कार बेकाबू होकर सड़क के बीच खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में एक ही परिवार की मोनी(30), पिता खेमकरन(60) और फूफा रामगुलाम(75) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोनी के पति गोविंद, उनका दो साल का बेटा और चाचा राम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। सालों से हादसे की वजह बन रहा पेड़ स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस सेमल के पेड़ से कार टकराई, वह कई सालों से सड़क के बीच खड़ा है। पहले भी इस पेड़ के कारण कई हादसे हो चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि न तो वहां कोई रिफ्लेक्टर लगाया गया था और न ही चेतावनी बोर्ड। कई बार शिकायत के बावजूद न तो पेड़ हटाया गया और न ही सड़क को सुरक्षित बनाने की ठोस पहल की गई। रामपुर रोड हादसों को न्योता दे रही है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, टूटी सड़क और किनारों पर रेत-बजरी कारोबारियों का अतिक्रमण, ये सब मिलकर हाईवे को ‘ब्लैक स्पॉट’ बना रहे हैं। रात के अंधेरे में यह खतरा और बढ़ जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री ओपी राजभर ने ब्राह्मणों से चुनावी शंखनाद कराया:आजमगढ़ में बोले- सपा को पाटने आया हूं, योगी ही तीसरी बार CM बनेंगे
    Next Article
    विदाई के बाद सीधे इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन:आगरा में दूल्हा हाथ थामकर ले गया, बोला- पत्नी का हर कदम साथ दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment