Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया महर्षि दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव:कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन पर आधारित कविताएं

    8 hours ago

    1

    0

    शुक्रवार को महर्षि दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव कार्यक्रम का द्वितीय दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन सत्र का आयोजन महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में किया गया, जहां वैदिक परंपरा के अनुसार देव यज्ञ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में यज्ञ कराया गया। यज्ञ के यजमान के रूप में श्रीमती अनु गोयल–प्रदीप गोयल, राकेश आर्या–सत्यदेव आर्य, मनीषा आर्य–वर्चस्व आर्य तथा अलका सिंह–हितेश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन पर आधारित कविता गायन से हुई। प्रस्तुत कविता में ऋषि दयानंद के समाज सुधार, शिक्षा प्रसार और कुरीतियों के उन्मूलन में उनके योगदान का मार्मिक वर्णन किया गया। आर्य जगत के प्रसिद्ध भजनोपदेशक पंडित कैलाश कर्मठ ने भजनों की मधुर प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने “प्रभु भक्ति चिंतन किया करो, राग-द्वेष से बचा करो” भजन के माध्यम से विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों की प्रेरणा दी। सहारनपुर से पधारे विद्वान आचार्य रणवीर शास्त्री ने ओजस्वी उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को अपने छात्र जीवन को केवल विद्या अर्जन के लिए समर्पित रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी काल में अनावश्यक विषयों का चिंतन लक्ष्य से भटका सकता है। गुरु की परिभाषा स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि जो शिष्य के शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को परिष्कृत करे, वही सच्चा गुरु होता है। साथ ही उन्होंने विज्ञान सम्मत विचारों को अपनाने और वेदों को विज्ञान का आधार बताते हुए वैदिक ज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला। विद्यालय के मंत्री चंद्रकांत एवं कार्यक्रम अध्यक्ष कर्नल पाल प्रमोद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मंत्री रविंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर सतपाल मैंदिरता, राजेश सेठी, संजय मलिक, सुशील बंसल, संजय गुप्ता, मनीष शर्मा, प्राची सेठ, प्रवीण रस्तोगी, प्रीति सेठी, अपर्णा अग्रवाल व प्रेमलता मक्कड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर की मस्जिद में रमजान पर परिचर्चा आयोजित:इबादत और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील
    Next Article
    मंगल पांडे नगर की हेल्दियन्स लैब में अव्यवस्था का आरोप:कलेक्शन एजेंट मौजूद लेकिन रिपोर्ट और जानकारी देने के लिए नहीं है कोई अधिकृत व्यक्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment