Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विदेश भेजने के नाम पर 1.35 लाख की ठगी:बिजनौर में नगीना पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, पहले से दो केस दर्ज हैं

    1 day ago

    3

    0

    बिजनौर में विदेश भेजने के नाम पर 1.35 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में नगीना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पैसे हड़पने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि नगीना के अफजाल अहमद ने 28 जुलाई 2026 को शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौ. जावेद कुरैशी, जफर कुरैशी और इमरान ने उनके बेटे अमजद कमाल को विदेश भेजने का झांसा देकर 1.35 लाख रुपये लिए थे। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने शनिवार रात करीब पौने आठ बजे आरोपी इमरान पुत्र बाबू को गिरफ्तार कर लिया। वह नूरपुर क्षेत्र के गोविंदनगर का रहने वाला है। आरोपी इमरान पर पहले भी दो केस दर्ज हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज होगी महापंचायत, शूटरों की गिरफ्तारी की मांग:शामली में स्टेडियम का आश्वासन, मुख्यमंत्री ने पत्नी को 10 लाख देने की घोषणा की
    Next Article
    ट्रैक्टर चालक को बकाया मांगने पर पोखरे में डुबोकर मारा:कोर्ट के आदेश पर 5 हजार रुपये के लिए 4 लोगों पर हत्या का केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment