Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विदेश भेजने के नाम पर 6.98 लाख की ठगी:सुल्तानपुर में युवक पर कोर्ट के आदेश के बाद FIR दर्ज, 18 लोगों से एकाउंट पर ली रकम

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में विदेश भेजने के नाम पर 6.98 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अयोध्या निवासी एक युवक की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद हलियापुर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र के लिलहा निवासी मो. हसीब से संबंधित है। हसीब की बुआ सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र में रहती हैं। बुआ के लड़के के दोस्त सलमान शेख निवासी हलियापुर से हसीब का परिचय हुआ था। आरोप है कि सलमान शेख लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने और वीजा बनवाने का झांसा देकर पैसे ऐंठता था। सलमान शेख पर विश्वास करके मो. हसीब ने 3 जुलाई 2025 से 12 अगस्त 2025 के बीच सात किस्तों में अपने मोबाइल फोन-पे के माध्यम से 1,10,000 रुपये भेजे। मो. हसीब के अलावा, 18 अन्य लोगों ने भी सलमान शेख के खाते में पैसे भेजे। इनमें मो. वसीम (98,000 रुपये), मतीन (82,000 रुपये), शादाब (80,000 रुपये), मो. कैफ (47,000 रुपये) और अन्य शामिल हैं। इन सभी पीड़ितों से कुल 6,98,300 रुपये की ठगी की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, सलमान ने न तो किसी का वीजा बनवाया, न ही किसी को विदेश भेजा और न ही विदेश में नौकरी दिलवाई। उसने सभी पीड़ितों के पैसे हड़प लिए। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो सलमान टालमटोल करने लगा। 25 अक्टूबर को जब पीड़ित अपने पैसे वापस मांगने सलमान के घर पहुंचे, तो आरोपी ने उन्हें अपमानित किया और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। पीड़ितों ने हलियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद, न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर अब यह एफआईआर दर्ज की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में दो हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:पैसा वसूली का आरोप लगाते युवक का VIDEO आया था सामने, SP ने की कार्रवाई
    Next Article
    क्षेत्रीय खेल में 92 खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन:कानपुर देहात में बालक-बालिका वर्ग में कई ने जीते पुरस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment