Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विदेशी नागरिकता लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाला गिरफ्तार:PM KISAN योजना का लाभ ले रहा मलेशिया का नागरिक, SIR में भी दर्ज कराया नाम

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ से जाकर मलेशिया में बसने और वहां की नागरिकता लेने के बावजूद यहां वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने का मामला सामने आया है। 10 साल पहले ही विदेशी नागरिकता हासिल करने के बावजूद इस वर्ष फरवरी में SIR के तहत वोटर लिस्ट में नाम शामिल करवाया। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने और आयुष्मान कार्ड की सुविधा ली। वह इन दिनों ईद के मौके पर यहां अपने पुत्रों के पास आया हुआ था। उसका फर्जीवाड़ा सामने आने पर पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया। सही जवाब नहीं मिलने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मलेशिया से जारी पासपोर्ट और उसी आधार पर भारत से जारी ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया कार्ड (OCI Card) भी बरामद किया है। यह मामला निजामाबाद थाना क्षेत्र का है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… सुराई गांव का रहने वाला मोहम्मद कुद्दूस मलेशिया में रहता है। वह 1960 में अपने पिता के साथ वहां चला गया था। मलेशिया में रहने के दौरान वहां की नागरिकता ले ली। वहां से उसका पासपोर्ट भी जारी हो गया। उसी आधार पर वर्ष 2016 में ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया कार्ड (OCI Card) भी बनवा लिया। वह हर साल ईद के मौके पर यहां सुराई गांव आता है। उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। वह मलेशिया में अकेले ही रहता है। वहां उसका रेस्टोरेंट का कारोबार है। यहां सुराई गांव में उसके तीन बेटे और उनका परिवार रहता है। मलेशिया की नागरिकता लेने के बावजूद उसका नाम यहां की वोटर लिस्ट में शामिल रहा। पिछले दिनों हुई SIR प्रक्रिया के दौरान उसका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करवाया गया। उसके पास से आधार कार्ड भी मिला है। जांच में सामने आया है कि उसका नाम किसान सम्मान निधि योजना में भी शामिल है। आयुष्मान कार्ड योजना में भी उसका नाम है। हर साल की तरह वह इस बार भी ईद मनाने के लिए रमजान में यहां आया था। 24 मार्च को उसे मलेशिया वापस जाना था, उसके पहले ही पुलिस को उसकी भनक लग गई। उसके छानबीन शुरू की गई तो पूरा मामला सामने आ गया। दोनाें जगह पिता का नाम अलग-अलग पुलिस ने उसे फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी विवेक त्रिपाठी ने बुधवार की दोपहर पुलिस लाइन में मीडिया के सामने इस प्रकरण से जुड़ी जानकारी साझा की। एएसपी ने बताया कि मोहम्मद कुद्दूस 24 मार्च को मलेशिया जाने वाला था। उसके पहले ही उसका भेद खुल गया। एएसपी ने बताया कि मोहम्मद कुद्दूस पुत्र अली रजा ने मलेशिया में नाम मोहम्मद कुद्दूस बिन रज्जाग शाह पुत्र रज्जाग शाह के नाम से पासपोर्ट जारी करवाया। वहां के पासपाेर्ट में उसका पता, नं.43, जालान मोहम्मद मोहम्मद सालेह, 8300 बातू पहट जोहर मलेशिया लिखा है। जबबि यहां वोटर कार्ड पर उसका नाम मोहम्मद कुद्दूस पुत्र अली रजा लिखा है। पूरी जानकारी जुटाने के बाद उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। वह अपने ऊपर लगे आरोपों के जवाब में कोई सुबूत नहीं दे सका। ऐसे में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन बेटे, बड़ा बेटा चलाता है बैंक एकाउंट माेहम्मद कुद्दू के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा शमीम लखनऊ में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। सलीम आजमगढ़ के मंडलीय चिकित्सालय में संविदा पर लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। जबकि एक बेटा वसीम एक ब्लॉक प्रमुख के साथ रहता है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मेरा अकाउंट बेटा चलाता है। आरोपी ने आयुष्मान कार्ड भी बनवा रखे हैं। वेरीफिकेशन पर सवाल, नाम कैसे शामिल हुआ ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि जिस तरह से विदेश की नागरिकता लेने के बाद भी 2025 में SIR की प्रक्रिया में अप्लाई किया तो वेरिफिकेशन क्यों नहीं किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ देने के बाद जिम्मेदार लोगों ने जमीनी स्तर पर किस तरह की जांच की। ऐसे में कई ऐसे सवाल हैं जो पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़े कर रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी का कहना है कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। इस मामले में जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा यूनिवर्सिटी में 16 वें दिन धरना जारी:कर्मचारी बोले- नहीं सुनी जा रही समस्या, चुनाव नहीं हुआ तो करेंगे अग्र आंदोलन
    Next Article
    ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत:ई-रिक्शा से मोहम्मदाबाद जाते समय हुआ हादसा, एक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment