Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन में सनातन होली मिलन:अलंकार अग्निहोत्री ने लहराया फरसा, अनिल मिश्रा बोले- अब केवल सवर्ण स्वराज चलेगा

    2 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के तत्वावधान में वृंदावन में सनातन होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गुरुकुल रोड स्थित श्री कृष्ण साधक ट्रस्ट के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री और प्रदेश हाईकोर्ट के वकील अनिल मिश्रा ने शिरकत की। होली मिलन समारोह के दौरान UGC गाइडलाइन को काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि यह कानून सवर्णों के लिए काला धब्बा साबित होगा। उन्होंने अपने बच्चों और भविष्य के लिए दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में सभी से शामिल होने का अनुरोध किया। उन्होंने नारा लगाया- हर घर फरसा, घर-घर फरसा। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कानून सवर्णों के विरुद्ध UGC की नई गाइड लाइन का विरोध करते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एडवोकेट अनिल मिश्रा ने कहा कि यह कानून सवर्णों के हित में नहीं बल्कि उनके विरोध में हैं। उन्होंने कहा इस कानून में बच्चों को जन्म से ही अपराधी बनाया है,हमारे घर में जो बच्चा जन्म लेगा वह अपराधी कैसे। इस कानून को संवैधानिक मान्यता भी नहीं है और न ही कानून में ऐसी कोई व्यवस्था है। इसलिए असंवैधानिक होने के कारण सुप्रीम कोर्ट भी समाप्त करेगा। जाति के आधार पर बने कानून हटाएंगे एडवोकेट अनिल मिश्रा ने कहा कि वे सक्षम हैं और भविष्य में जाति-बिरादरी के आधार पर बनाए गए सभी कानूनों को खत्म कराएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल नेताओं को यदि हाउस अरेस्ट किया गया तो वे वहीं सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करेंगे, चाहे फिर उन्हें अरेस्ट किया जाए या जेल भेजा जाए। अनिल मिश्रा ने कहा- अब भाजपा, कांग्रेस, हाथी या साइकिल कोई नहीं चलेगा, अब केवल सवर्ण स्वराज चलेगा। होली मिलन कार्यक्रम में तीर्थ पुरोहित पंडा सभा, अग्रवाल सभा, व्यापार मंडल, वार्ष्णेय सभा, कायस्थ सभा, खंडेलवाल सभा, जाट सभा, ब्रज तीर्थ देवालय न्यास, हनुमत आराधना मंडल, क्षत्रीय सभा, ब्राह्मण महासभा, सर्व ब्राह्मण महासभा, सारस्वत सभा, अखिल भारत वर्षीय महासभा, परशुराम शोभा यात्रा समिति, हिंदू महासभा, मैथिल सभा, गौ रक्षा दल, गौतम सभा, परशुराम महिला संगठन, वामन महोत्सव समिति, रामलीला सभा वृंदावन आदि संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पटका पहनाकर किया स्वागत होली मिलन समारोह का शुभारंभ भगवान बांके बिहारी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद मंच पर मौजूद सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें भगवान बांके बिहारी एवं परशुराम जी के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने UGC कानून वापस लेने की मांग करते हुए केंद्र सरकार का जमकर विरोध किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंगर श्रेया घोषाल ने पंजाबी गानों का मजाक उड़ाया:बोलीं- इनमें सिर्फ कार-बंगला और लड़कियां, दिखावा ज्यादा; हाथ के इशारों को भी फनी बताया
    Next Article
    ब्रज के विकास को मिलेगी नई गति:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास विकास परिषद की आठवीं बैठक,300 करोड़ के कार्यों को किया अनुमोदित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment