Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'भारत हर संकट से निपटने में सक्षम':रक्षामंत्री राजनाथ बोले- गल्फ वॉर का देश पर असर नहीं, लखनऊ को लाइब्रेरी-म्यूजियम की सौगात दी

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लक्ष्मण मंडपम समेत 58.27 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। राजनाथ ने कहा- BJP सरकार के रहते देश में कोई बड़ा संकट उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा। कोविड जैसे बड़े वैश्विक संकट का भारत ने मजबूती से सामना किया था। उसी तरह वर्तमान परिस्थितियों से निपटने की क्षमता देश में है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की स्थिति मजबूत है। वर्ल्ड बैंक जैसे संस्थान भी मानते हैं कि भारत किसी भी संकट से निपटने में सक्षम है। गल्फ देशों में चल रहे हालात का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, लेकिन भारत ने हर चुनौती का मजबूती से सामना किया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- आज लखनऊ वालों के लिए सौभाग्य का दिन है। हम सब के प्रिय नेता रक्षा मंत्री राजनाथ ने विकास की कई सौगातें दी हैं। मल्टीलेवल पार्किंग फ्लाईओवर के साथ-साथ पूरे लखनऊ में फ्लाईओवर का जाल बिछाने का काम किया है। जहां फ्लाईओवर नहीं बन सकता था। अंडर पास बनाए गए हैं। अवध चौराहे पर बने अंडर पास का जल्द उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही पार्कों में ओपन जिम और कम्यूनिटी सेंटर से युवाओं और महिलाओं को काफी फायदा हो रहा है। रक्षामंत्री ने डॉक्टरों का सम्मान किया। इसके साथ ही लक्ष्मण मंडपम गणेशगंज, सामुदायिक केंद्र सुदर्शनपुरी-ऐशबाग, देव वन नक्षत्र वाटिका और गोमती नगर के विनीत खंड स्थित ई- लाइब्रेरी, लखनऊ संस्कृति एवं कला संग्रहालय (म्यूजियम) हुसैनाबाद चौक का बटन दबाकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मेयर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, विधायक नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, ओपी श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। 3 तस्वीरें देखिए… अपडेट्स के लिए नीचे लाइव व्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी टीचर्स प्रीमियर लीग में जागीर हंटर्स की जीत:9 विकेट से जीता मैच, राहुल यादव बने मैन ऑफ द मैच
    Next Article
    विद्युत सुरक्षा निदेशालय ने जांच शुरू की:हाईटेंशन तार गिरने से वकील की हुई थी मौत, 5 अधिकारियों पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment