Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बनाई जलेबी:कानपुर में दुकान पर पहुंचकर खुद जलेबी बनाई, फिर स्वाद चखा

    11 hours ago

    2

    0

    कानपुर के लालबंगला बाजार में शुक्रवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से जलेबी बनाने वाला कपड़ा (लवती) लेकर खुद जलेबी बनाई। लालबंगला के चुनचुन लस्सी चौराहे पर स्थित बाबा जलेबी भंडार के संचालक लक्ष्मी शंकर गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह जलेबी बना रहे थे, तभी सतीश महाना उनकी दुकान पर पहुंचे। महाना ने उनके हाथ से लवती लेकर करीब 1 किलोग्राम जलेबी खुद बनाई। जलेबी का स्वाद चखने के बाद उन्होंने उसकी जमकर तारीफ भी की। दुकानदार लक्ष्मी शंकर ने यह भी बताया कि वह सतीश महाना को पिछले 40 सालों से जानते हैं। महाना पहले भी कई बार मॉर्निंग वॉक के दौरान उनकी दुकान पर जलेबी खाने आ चुके हैं। लक्ष्मी शंकर के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष का स्वभाव बेहद साधारण है और वे किसी से भेदभाव नहीं करते।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट के रघुबीर मंदिर में राम जन्मोत्सव मनाया गया:अभिजीत मुहूर्त में हुआ श्रीराम का जन्म, दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी
    Next Article
    सपा कहती हैं लापता गैस, सपा माहौल बिगाड़ रही:बरेली में कैबिनेट मंत्री बोले-प्रदेश में गैस और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment