Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर उत्सव:भदोही के गोपीगंज मंडल अध्यक्ष ने वृद्धाश्रम में मिठाई बांटकर मनाया जश्न

    12 hours ago

    2

    0

    भदोही के गोपीगंज नगर के उदासीन अखाड़ा गली स्थित वृद्ध जन आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाया। गोपीगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की विजय तथा तमिलनाडु व केरल में अच्छे प्रदर्शन पर निराश्रित एवं वृद्धजन को मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर वयोवृद्ध नेता एवं भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाशनाथ जायसवाल को मिठाई खिलाकर विजय का उत्सव मनाया गया। मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वृद्धजनों का हमेशा आशीर्वाद मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि वृद्धजन भी इस जीत से उत्साहित और प्रसन्न हैं, और उनके साथ उत्सव साझा करने से कार्यकर्ताओं को आत्मसंतुष्टि मिली। इस कार्यक्रम में संजय प्रताप (बऊ) सिंह, स्वतंत्र जायसवाल, सभासद ज्योति नारायण गौतम, राजकुमार मोदनवाल, सुरेश कौशल, गोपाल अग्रवाल, सभासद संजय गुप्ता और अमित (चिंटू) अग्रहरि सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होटल के बाहर सरेआम चली गोलियां में दो घायल, VIDEO:बुलंदशहर के नेशनल हाईवे-34 के पास हुआ हादसा, आपसी रंजिश का शक; हमलावर फरार
    Next Article
    पूर्व मंत्री ने किसानों के बकाया भुगतान पर धरना घोषित:8 मई को गांधी प्रतिमा पर सांकेतिक प्रदर्शन, कमिश्नर को सौंपेंगे ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment