Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंचीं मां-बेटी:पुलिस ने हाथ से छीना पेट्रोल से भरी बोतल, आरोप- चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं हो रहा

    12 hours ago

    2

    0

    हददोई की रहने वाली मां-बेटी सोमवार को लखनऊ में विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंचीं। लेकिन पुलिस ने दोनों के हाथों से पेट्रोल से भरी बोतल छीन ली। हैं। पुलिस दोनों को हजरतगंज थाने ले गई। पूछताछ में बताया कि वह संडीला क्षेत्र की निवासी हैं। बेटी का कहना है कि चाचा ने घर में चोरी किया। बाद में पर मारपीट भी की। लेकिन संडीला पुलिस एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है। वह पिछले एक महीने से संडीला थाने के चक्कर लगा रही हैं। इसलिए हमें न्याय के लिए लखनऊ आना पड़ा है। पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया है। चाचा ने की चोरी: पीड़ित न्याय न मिलने का आरोप, शिकायत लेकर पहुंचीं राजधानी लखनऊ पहुंचने वाली मिथिलेश कुमारी, पत्नी स्वर्गीय देवदार, निवासी ग्राम ककरहिया मजरा भण्डोली, थाना संडीला, जनपद हरदोई की रहने वाली है। महिला का कहना है कि गांव के मकान में हुई चोरी और संपत्ति विवाद के मामले में स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। खुद को असुरक्षित महसूस करने और न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर वे अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए लखनऊ आई थीं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक हस्तलिखित प्रार्थना पत्र में महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उनके घर में चोरी हुई थी, विरोध करने पर मारपीट की गई और जहर देने तक की कोशिश की गई। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर प्रभावशाली लोगों के दबाव में उचित कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है। पत्र में मुख्यमंत्री, डीजीपी और अन्य अधिकारियों से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। स्थानीय थाने पर एक महीने से लगा रही चक्कर बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष का कहना है कि स्थानीय पुलिस से कई बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। इससे परेशान होकर परिवार ने विधानसभा के सामने आत्मदाह जैसा कदम उठाने का प्रयास किया। पुलिस ने कहा- सभी आरोपों की होगी जांच हजरतगंज पुलिस के अनुसार दोनों महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उनके आरोपों और दावों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है तथा हरदोई पुलिस से संपर्क कर मामले के तथ्यों का सत्यापन कराया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोनों महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है। मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अबोहर बस स्टैंड पर मिला वृद्ध का शव:यूपी का रहने वाला था, 40 साल यहां अकेला रहता था, रिक्शा चलाकर करता था पालन पोषण
    Next Article
    'योगी से मिलकर SIT राममंदिर पहुंचेगी':नृपेंद्र मिश्रा बोले- अब ढिलाई नहीं बरती जाएगी; अयोध्या में पोस्टर-चढ़ावा चोरी करने वाले कीड़े बनेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment