Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधानसभा के सामने अपर्णा यादव का प्रदर्शन:समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का झंडा जलाया, कहा- ये लोग दुर्योधन-दुःशासन जैसे

    8 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में आधी रात को विधानसभा के सामने यूपी महिला आयोग की पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बीच सड़क पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का झंडा जला दिया। उन्होंने यह प्रदर्शन लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल गिरने पर किया। सपा और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। अपर्णा यादव ने कहा कि सुबह हम लोग जश्न मनाने वाले थे। आज की रात काली साबित हुई। ये लोग दुर्योधन और दुःशासन जैसे हैं इसलिए इनका झंडा जल रहे हैं। यह विरोध हम लोग इसलिए कर रहे हैं क्योंकि नारी शक्ति अधिनियम का बिल पास नहीं हुआ। बोलीं- ‘अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा’। अखिलेश को बोलीं- उनका चेहरा दिखावटी बिल पास न होने दिया यह महिलाओं के लिए बेहद कलंकित करने वाला काम किया है। नारी शक्ति इन लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। अखिलेश यादव ने यह कहा कि यह बिल दिखावटी है तो हम उन्हें जवाब देते हैं कि उन सभी लोगों का चेहरा ही दिखावटी है। 1991 से लेकर 2026 तक ये सारे विपक्षी यही काम करते आए हैं। कभी नहीं चाहते कि आम घर की बेटी और बहू निकलकर आए और सदन तक पहुंचे। वह सिर्फ अपने परिवार को प्रमोट करना चाहते हैं। विपक्ष का कुरूपी चेहरा उजागर हुआ अपर्णा ने कहा कि अगर यह बिल पास हो जाता तो सुबह जश्न होता। इसी से संबंधित कार्यक्रमों के लिए हम प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जा रहे थे। हमें पूरा विश्वास था कि पास होगा। प्रधानमंत्री को हम बार-बार धन्यवाद देते हैं कि विपक्ष के कुरूपी चेहरे को उजागर किया। नारी शक्ति अधिनियम को पास करवाने के लिए पीएम ने बहुत प्रयास किया था। लेकिन, आज जो कुछ हुआ है कलंकित कर देने वाली रात है। हमारे यहां जहां भारत माता की जय का नारा लगाया जाता है। नारी शक्ति इन्हें माफ नहीं करेंगी कुचल देगी। दो-तिहाई बहुमत से पास होना था बिल महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान का 131वां संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई। इसमें संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था। लोकसभा में बिल पर 21 घंटे की चर्चा के बाद वोटिंग हुई। उपस्थित 528 सांसदों ने वोट डाले। पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े। बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत थी। ------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, 30 अप्रैल तक आएगी भाजपा की नई टीम
    Next Article
    मथुरा में रेलवे स्टेशन के रिले रूम में लगी आग:ट्रेनों को किया गया डायवर्ट, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment