Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधानसभा में 1 घंटे का प्रश्नकाल 11 मिनट में खत्म:विपक्ष ने केवल पूछे 3 सवाल; सपा विधायक बोले- सरकार स्कूल बंद कर मधुशाला खोज रही

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानसभा में आज बजट सत्र का 7वां दिन है। शुरुआत प्रश्न काल से हुई। एक घंटे का प्रश्नकाल महज 11 मिनट में खत्म हुआ। विपक्ष की ओर से महज 3 सवाल पूछे गए और सरकार की ओर से मिले जवाब से वह संतुष्ट भी दिखा। विधायक पल्लवी पटेल ने विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रोफेसर्स को चिकित्सा अवकाश नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह विवि और कॉलेजों में रिटायरमेंट की आयु अलग-अलग है, उसी तरह अवकाश की अवधि और नियम भी अलग-अलग होते हैं। सत्र शुरू होने के पहले ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस के विधानसभा घेरने के ऐलान पर कहा- "यह लोकतंत्र है। कोई भी कानून के दायरे में प्रदर्शन कर सकता है; कोई समस्या नहीं है... उन्हें पहले MGNREGA और VB-G-RAM G बिल की तुलना करनी चाहिए। MGNREGA में समय पर मज़दूरी नहीं दी जाती थी, जबकि VB-G-RAM-G बिल में संशोधन है कि अगर मज़दूरों को एक हफ़्ते के अंदर मज़दूरी नहीं मिलती है, तो उन्हें ब्याज़ दिया जाएगा। इसमें मज़दूरी के दिनों की संख्या भी बढ़ाई गई है।" बजट सत्र के छठे दिन सीएम योगी ने विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव दिया। सीएम योगी ने शिक्षा मित्र, अनुदेशक, आंगनवाड़ी वर्कर्स और आशा बहुओं की सैलरी बढ़ाने की बात ही। निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजनों की पेंशन को भी बढ़ाने की बात कही है। इसके पहले प्रश्न काल के दौरान सपा विधायक रागिनी सोनकर के सवालों का जवाब मंत्री बेबी रानी मौर्य नहीं दे पाईं। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने हस्तक्षेप कर बचाव किया और जवाब दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ससुराल में जीजा को पीट-पीटकर मार डाला:बहन से फोन कराकर बुलवाया, चाकू भी घोंपा; 2 साल पहले लव मैरिज की थी
    Next Article
    मायावती ने आकाश के ससुर अशोक का कद बढ़ाया:बिहार के प्रभारी रहे रामजी लाल गौतम के पर कतरे, यूपी में नौशाद अली को 4 मंडलों की जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment