Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ससुराल में जीजा को पीट-पीटकर मार डाला:बहन से फोन कराकर बुलवाया, चाकू भी घोंपा; 2 साल पहले लव मैरिज की थी

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव में 16 फरवरी, सोमवार देर रात ससुराल आए युवक की हत्या कर दी गई। उसके भाई के सामने लाठी-डंडों से उसे पीटा गया। चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामसागर (24) के रूप में हुई। वह मूल रूप से पीलीभीत जिले के माधव टांडा का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई राहुल गौतम ने 3 लोगों को नामजद करते हुए लिखित शिकायत दी है। देखिए 3 तस्वीरें… 2 साल पहले की थी लव मैरिज राहुल गौतम ने बताया कि 2 साल पहले रामसागर ने लालता खेड़ा गांव की रहने वाली कामनी से लव मैरिज की थी। दोनों ने पहले मंदिर में शादी की थी। उसके बाद कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि, कामिनी उसके साथ नहीं रहती थी। वह गांव में ही रहती थी। कामिनी के मायके वाले शादी का विरोध करते थे। मायके वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय करने की कोशिश की थी, जिसका रामसागर ने विरोध किया था। इसके बाद कामिनी के भाइयों ने सोमवार को राम सागर को समझौते के लिए बुलाया। मृतक को उसकी पत्नी ने ही किया था फोन राहुल गौतम ने बताया कि कामिनी ने रामसागर को फोन किया था। फोन करने के लिए कामिनी को उसके भाइयों ने बोला था। फोन करके उनके भाइयों ने कहा था बैठकर बात कर लो फिर अपनी पत्नी (कामिनी) को अपने साथ ले जाओ। इस पर वह और रामसागर आए थे। वहां पहले से मौजूद पंकज ने सगे भाइयों सुमित और अमित के साथ मिलकर दोनों को घेर लिया। रामसागर को बेरहमी से पीटा। चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मर्जी से शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
    Next Article
    विधानसभा में 1 घंटे का प्रश्नकाल 11 मिनट में खत्म:विपक्ष ने केवल पूछे 3 सवाल; सपा विधायक बोले- सरकार स्कूल बंद कर मधुशाला खोज रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment