Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधवा को बंधक बनाकर प्रेमी और होटल-संचालक ने रेप किया:अलीगढ़ में महिला को एडमिट कराया गया; गाजियाबाद की रहने वाली है

    8 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में विधवा को होटल में बंधक बनाकर प्रेमी सहित दो लोगों ने 15 दिनों तक रेप किया। महिला के विरोध करने पर उसे बुरी तरह से मारापीटा। महिला अपनी जान बचाकर होटल से भागी तो आरोपी ने पीछाकर पकड़ लिया और सड़क पर ही उसे पीटने लगा। महिला को रोते-गिड़गिड़ाते देख आसपास के लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला गुरुवार देर रात गांधीपार्क थानाक्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी आदिल और होटल संचालक वीरु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता गाजियाबाद की रहने वाली है। एक साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद आरोपी से काम के सिलसिले में परिचय हुआ था। आरोप है कि युवक ने नाम बदलकर दोस्ती की थी। आरोपी काम के सिलसिले से गाजियाबाद आता जाता था गाजियाबाद की रहने वाली 32 वर्षीय महिला की अलीगढ़ के सासनीगेट के जयगंज के रहने वाले आदिल (35) से करीब 1 साल पहले मुलाकात हुई थी। महिला के पति की सालभर पहले ही मौत हुई थी और वह अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ रहती थी। महिला भी छोटे-मोटे काम धंधे कर घरखर्च चलाती थी। पीड़िता ने बताया- इसी दौरान उसकी मुलाकात आदिल से हुई थी। आदिल बढ़ई का काम करता था। उसने अपना नाम राहुल बताते हुए नजदीकियां बढ़ाई। उसे और बेटे को सहारा देने का भरोसा दिलाया। दोनों में लगातार बातचीत होने लगी। 15 दिन पहले राहुल उर्फ आदिल ने अलीगढ़ बुलाया महिला के अनुसार- आदिल ने 15 दिन पहले उसे मिलने के लिया अलीगढ़ बुलाया। यहां गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बोनेर स्थित एक होटल में उसे ठहराया। उसे जब पता चला कि आदिल मुस्लिम है और पहचान छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया है तो उसने विरोध किया। आदिल ने होटल संचालक के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया। दोनों ने मिलकर 15 दिन तक होटल में दुष्कर्म किया। उसके मंगलसूत्र और करीब तीन लाख रुपए भी छीन लिए। होटल से भागी लेकिन आदिल ने पकड़ लिया महिला के मुताबिक- गुरुवार को आदिल और होटल संचालक शाम को करीब 5 बजे बाहर गए थे। वह मौका पाकर कमरे से निकलकर भागने लगी। तभी वहां आदिल पहुंच गया। उसने सड़क पर उसे रोक लिया। वह उससे छुड़ाकर भागने की कोशिश की तो सड़क पर ही पिटाई करने लगा। चूंकि, रात अधिक थी इसलिए सड़क पर बहुत लोग नहीं थे। एक राहगीर महिला की गुहार सुनकर रुक गया। कुछ और लोग महिला के रोने-गिड़गिड़ाने की आवाज सुनकर पहुंच गए। लोगों ने महिला को आरोपी से छुड़ाया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिला की आपबीती सुनने के बाद पुलिस बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी आदित्य बंसल और सीओ भी पहुंच गए। आरोपी आदिल को हिरासत में ले लिया गया। महिला को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। डॉक्टर्स के अनुसार, महिला के चेहरे और सिर पर चोट है। उधर, पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। डेढ़ साल का बेटा बोला- मां को बाल पकड़कर मारा पुलिस को महिला के डेढ़ साल के बच्चे ने बताया- होटल के बाहर बाल पकड़कर मां को मारा था। लात-घूसे से उन लोगों ने मां की पिटाई की। एसपी सिटी बोले- महिला डरी हुई है एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया- महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। वह बेहद डरी हुई है। वह अभी ठीक से बोल नहीं पा रही है । उसका इलाज कराया जा रहा है। हालत में सुधार होने पर उससे बातचीत की जाएगी। आरोपी को हिरासत में ले गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अगर होटल होटल नियमों के विरुद्ध चलता पाया गया, तो उस पर भी बुलडोजर जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। --------------------- ये खबर भी पढ़िए… संभल में ईदगाह-इमामबाड़ा को बुलडोजर चल रहा:भीड़ को अफसरों ने हटाया, 5 थानों की फोर्स और PAC तैनात संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरुवार सुबह 8 बजे से बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। इमामबाड़ा गिरा दिया गया है। अब ईदगाह को चार बुलडोजरों से तोड़ा जा रहा है। मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई है। इसी बीच, गांव के लोग मौके पर जुट गए। विरोध की आशंका को देखते हुए अफसरों ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रशासन के मुताबिक, करीब 7 बीघा चारागाह की जमीन पर ईदगाह और खाद गड्ढे की भूमि पर इमामबाड़ा बनाया गया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनकाउंटर में घायल बदमाश हैलट अस्पताल से भागा:पुलिस ने झाड़ी से पकड़ा, सुरक्षा में 4 पुलिसवाले लगे थे; हाईवे पर बाइक लूटी थी
    Next Article
    हर्षा रिझारिया का ब्राइडल लुक में VIDEO:यूजर ने लिखा- किसी अब्दुल की नजर न लगे; माघ मेले में कहा था- धर्म की राह छोड़ूंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment