Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक अजीतपाल त्यागी बोले-मुरादनगर के विकास में कमी नहीं छोड़ी:मेट्रो-रैपिड से कनेक्टिविटी मजबूत हुई, 2027 में टिकट मिला तो फिर लड़ूंगा चुनाव

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद की मुरादनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अजीतपाल त्यागी दूसरी बार इस सीट से विधायक हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी विधानसभा में सारे काम कराए हैं। लोगों की हर समस्या का समाधान कराया है। बिजली, पानी, चिकित्सा और शिक्षा में आज हम बहुत आगे निकल चुके हैं। बीच मुरादनगर से मेट्रो और रैपिड हैं। इससे ज्यादा आवागमन के संसाधन देश में कहीं नहीं मिलेंगे। योगी सरकार के इस कार्यकाल के 4 साल और पिछले 5 साल मिलकाकर 9 साल हो चुके हैं। बहुत विकास कार्य गाजियाबाद में हुए हैं। विधानसभा 2027 के चुनाव से पहले बीजेपी विधायक अजीतपाल त्यागी ने क्या किया, अभी क्या इस विधानसभा में होना बाकी है? क्या फिर से इस सीट पर टिकट मिलेगा। इन मुद्दों पर दैनिक भास्कर ने अजीतपाल त्यागी से बातचीत की। आगे पढ़िए सवाल- सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: सरकार के 9 साल पूरे हो चुके हैं। आगे भी यह सरकार जनता के आर्शीवाद से फिर से आएगी। यूपी सरकार और केंद्र सरकार के माध्यम से गाजियाबाद के अंदर कोई भी विधानसभा ऐसी नहीं है जहां विकास नहीं हुआ है। रैपिड रेल मेरी विधानसभा में आता है। मानसरोवर भवन इसी सरकार में बना है। ईस्टन पैरिफल इसी सरकार में बना है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस इसी सरकार में बना। गाजियाबाद में आर्युवेदिक केंद्र इस सरकार में बना है। रैपिड ट्रेन के तीन तीन स्टेशन मेरी विधानसभा के अंदर आते हैं। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: गाजियाबाद में इससे बड़ा और क्या काम हो सकता है। रैपिड ट्रेन, दिल्ली और मेरठ एक्सप्रेस और ईस्टन पेरीफेरल यहां से निकल रहे हैं। इससे बड़ा और क्या काम हो सकता है। देश के सबसे बड़े प्रोजेक्ट गाजियाबाद को मिले। आज यह धरातल पर उतर चुके हैं। मुरादनगर विधानभा में आज बिजली, पानी, सड़कें, सकूल, कॉलेजों की कोई कमी नहीं है। देहात क्षेत्र में हर गांव तक सबसे बेहतर सड़कें हमारें यहां हैं। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जिसे आप नहीं करा पाए? जवाब: विकास कार्य सतत प्रकिया है। मैं यह नहीं कह सकता है कि यह कार्य नहीं हुआ। सभी काम कराए हैं। मेरी विधानसभा में सारे काम हुए हैं। आज मुरादनगर विधानसभा से बेहतर संसाधन लोगों के लिए कहीं नहीं मिलेंगे। एक तरफ दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे है। ईस्टर्न पैरिफेरल है। रैपिड जैसे प्रोजेक्ट हैं। सड़कें अपने आप में बता देंगीं कि कितने काम कराए हैं। हमारे यहां स्कूल और अस्पतालों में बहुत काम हुए हैं। सवाल: इस बार फिर क्या आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: पार्टी नेतृत्व चाहेगा तो मैं चुनाव लडूंगा। या पार्टी और कोई जिम्मेदारी देगी तो मैं उसे निृवहन करूंगा। हमनें जो काम कराए हैं, वह जनता को पता है। लेकिन जो पार्टी चाहेगी वही मैं करूंगा। मैं भाजपा का बहुत बहुत आभारी हूं, दो बाद मुझे टिकट दिया और मैं जीतकर विधानसभा पहुंचा। मेरी विधानसभा से सम्बंधित जो भी मेरे पास आता है उसकी पूरी सुनवाई होती है। हमनें सब जनता के हित में काम कराए हैं। सवाल : तो क्या आपको इस बार टिकट मिलेगी? जवाब: यह मैं कैसे कह सकता है। इसके लिए मैं अधिकृत नहीं हूं। पार्टी ने जब जब मुझे जिम्मेदारी और टिकट दिया मैंने जीत दर्ज की। जो भी कार्य मिला उसे पूरी ताकत से किया। लेकिन मैं अगले टिकट के बारे मैं क्या कहूं। वह फैसला तो पार्टी का होगा। हां पार्टी के लिए काम किया है, आगे भी करता रहूंगा। पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित हूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में चौरसिया समाज का होली मिलन समारोह:विधायक सुनील पटेल बोले- शिक्षित समाज से होगा देश का विकास
    Next Article
    घाटमपुर में अनियंत्रित बोलेरो गड्‌ढे में पलटी:मासूम की मौत, महिला समेत आठ घायल; भोलेबाबा के दर्शन करने जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment