Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में अनियंत्रित बोलेरो गड्‌ढे में पलटी:मासूम की मौत, महिला समेत आठ घायल; भोलेबाबा के दर्शन करने जा रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के भीतरगांव रोड पर स्थित रामसारी- भदेवना गांव के बीच अनियंत्रित बोलेरो खड्ड में पलट गई। हादसे में महिला समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया वही अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार कर घर भेजा है। एक वृद्ध महिला को गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि घायलों को अपस्ताल पहुंचाया गया है, घटनास्थल साढ़ थाना क्षेत्र का है, साढ़ पुलिस को जानकारी दी गई है। फतेहपुर जिले के मानपुर हुसैनगंज निवासी लक्ष्मी चंद्र ने बताया कि उनकी सास कमला के पैर में शून्य और सूजन आने की समस्या थी, जिसके लिए वह गाड़ी बुक करके घाटमपुर थाना क्षेत्र के किराव स्थित भोले बाबा के मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। बोलेरो में उनकी बिटिया कामधु, दामाद अमृत लाल नंद केतकी, उनका दो माह का बच्चा आयांश, उनकी सास कमला व उर्मिला, रामसखी, रोहित लाल सवार थे, जैसे ही वह घाटमपुर - भीतरगांव मार्ग पर स्थित भदेवना और रामसारी गांव के बीच पहुंचे, तभी बोलेरो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार घायल हो गए। यहां से निकल रहे राहगीरों ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने मासूम अयांश को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला समेत अन्य लोगों का उपचार जारी है। वृद्ध महिला को गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया गया। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना मिली थी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 3 तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक अजीतपाल त्यागी बोले-मुरादनगर के विकास में कमी नहीं छोड़ी:मेट्रो-रैपिड से कनेक्टिविटी मजबूत हुई, 2027 में टिकट मिला तो फिर लड़ूंगा चुनाव
    Next Article
    मंत्री सुनील शर्मा बोले- कभी साहिबाबाद में कट्‌टे बनते थे:आज यहां रैपिड और मेट्रो दौड़ रही, मेरे यहां सारे विकास काम बड़े ही हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment