Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में त्योहारों से पहले पीस कमेटी की बैठक:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आयोजित

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने मांग की कि मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल और पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही, बैक डोर से शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। शर्मा ने एंबुलेंस और डॉक्टरों को अलर्ट मोड पर रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कई बार घटनाओं के बाद समय पर एंबुलेंस या डॉक्टर उपलब्ध नहीं होते, जिससे लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने होलिका दहन स्थलों पर बिजली के तारों की जांच सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया, ताकि आग की लपटों से तार गलकर टूटने और किसी बड़े हादसे की आशंका न रहे। होली के अवसर पर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए, उन्होंने एक प्रभावी ट्रैफिक प्लान और अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त, त्योहारों से पहले और बाद में विशेष सफाई अभियान चलाने तथा कूड़ा उठान की अतिरिक्त व्यवस्था करने की मांग की, ताकि शहर स्वच्छ दिख सके। कौशल शर्मा ने पुलिस प्रशासन से होली के त्योहार पर अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का आग्रह किया। उन्होंने प्रशासन से बिजली और पानी की अबाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की, ताकि व्यापार और आम जनजीवन प्रभावित न हो। जिला अध्यक्ष ने व्यापारियों से अपील की कि यदि किसी की सीसीटीवी खराब हो तो उसे तुरंत ठीक करा लें। व्यापार संगठन ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और व्यापारियों व आम नागरिकों से शांति, सद्भाव तथा कानून व्यवस्था का पालन करने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायकों के फोन न उठाने पर अधिशासी अभियंता को फटकार:दिशा की बैठक में नहीं पहुंचे डीआरएम, स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश
    Next Article
    रिसर्च को पंख:CSJMU ने शोध के लिए खोला खजाना, 61 शिक्षकों को मिली 1.2 करोड़ की ग्रांट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment