Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक ने ईंट तोड़कर निर्माण का क्वालिटी चेक की:पीलीभीत में विद्यालय में घटिया सामग्री उपयोग का आरोप, मौके से ही डीएम को फोन किया

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें विधायक मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य में कथित घटिया सामग्री की जांच करते हुए ईंटें तोड़ते नजर आ रहे हैं। यह मामला बरखेड़ा विधानसभा के पुठिया गांव का है। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि 25 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस विद्यालय में निर्माण मानकों की अनदेखी की जा रही है। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि निर्माण में 'अव्वल' दर्जे की ईंटों के बजाय 'दोयम' दर्जे की कच्ची और पीली ईंटें इस्तेमाल की जा रही थीं। ईंट टूटने पर जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान विधायक ने एक ईंट उठाकर दूसरी ईंट से टकराई, जो तुरंत चकनाचूर हो गई। इस पर विधायक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सार्वजनिक रूप से निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मौके पर ही डीएम को फोन किया मौके पर घटिया निर्माण देख विधायक ने तत्काल जिलाधिकारी (DM) को फोन किया। उन्होंने ठेकेदार और संबंधित निर्माण एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि जनता को जवाब हमें देना है और करोड़ों के स्कूल में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीडीओ बोले- जांच के आदेश दिए मामला गरमाने के बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। पीलीभीत के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने बताया कि इस विद्यालय का निर्माण सिडकुल (SIDCUL) संस्था द्वारा कराया जा रहा है। विधायक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथ में धड़, सिर मां के पेट में रह गया:एंबुलेंस में महिला का कराया प्रसव; बस्ती में 2 घंटे ऑपरेशन से बची जान
    Next Article
    थारू समाज की महिलाओं ने रचा इतिहास:परंपरागत हुनर से आत्मनिर्भरता की मिसाल, लखनऊ में मिला सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment