Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक पलटूराम ने जेई को हड़काया:बलरामपुर में बोले- मैं मुंह में यूरिन कर देता हूं, रामनवमी पर बिजली कटने से नाराज थे

    3 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर में रामनवमी पर सदर तहसील के पडरी रैकवार गांव में बिजली कट गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विधायक पलटूराम से की। इसके बाद विधायक ने विद्युत विभाग के जेई राम चरित्र को जमकर हड़काया। विधायक ने जेई को छुट्टी पर चले जाने की चेतावनी दी। उन्हें अपशब्द भी कहें। उन्होंने कहा- तुम मुझे नहीं जानते, मैं मुंह में यूरिन कर देता हूं। विधायक का आरोप है कि जेई ने खुद मौके पर मौजूद रहकर बिजली कटवाई, जिससे त्योहार के दिन गांव अंधेरे में डूब गया। दोनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है। अब पढ़िए विधायक ने फोन पर जेई को क्या धमकी दी… ऑडियो में विधायक पलटू राम कहते हैं- तुमने रामनवमी पर तीन जगहों पर लाइट काट दी। इसी समय अगर लाइट नहीं जुड़वाई तो तुम्हारी खैर नहीं है। तुम अभी मुझे जानते नहीं हो। तुमने अभी मेरा वो रूप नहीं देखा है, मैं मुंह में यूरिन कर देता हूं। तुम सुबह ही छुट्टी लेकर निकला जाओ, नहीं तो अगर तुम सुबह मुझे मिल गए तो फिर समझना। मैं तुम्हारी बात मानूंगा की जनता की बात मानूंगा। मैं तुमको जाने नहीं दूंगा। तुम्हारी बहुत दिनों से शिकायत मिल रही है। जेई ने आरोपों से नकारा हालांकि, जेई राम चरित्र ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बिजली कटौती जानबूझकर नहीं,बल्कि शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई थी। उन्होंने कहा कि अब मामला खत्म हो चुका है और इस पर वह कुछ नहीं कहना चाहते। विधायक बोले- जई से जनता लंबे समय से परेशान है वहीं, विधायक पलटूराम ने कहा कि जेई की कार्यशैली से आम जनता लंबे समय से परेशान है। उनका आरोप है कि त्योहार के दिन जानबूझकर बिजली कटवाई गई। विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कोई धमकी नहीं दी,बल्कि सिर्फ सुधार करने के लिए सख्त हिदायत दी है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई-अंशिका वर्मा की सगाई, रिंग पहनाकर गले लगे, 'चल प्यार करेगी...' गाने पर जमकर नाचे यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई हो गई है। संभल में गुरुवार रात साढ़े 9 बजे एसपी बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। फिर एक-दूसरे का हाथ थामा और हवा में लहराकर खुशी का इजहार किया। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 40 KVA ट्रांसफार्मर में लगी आग:125 घरों की बिजली गुल, 20 घंटे बाद बहाल हुई सप्लाई
    Next Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने की जगह दें:लाल बारादरी खोलने की मांग, बोले- 200 साल पुरानी परंपरा को खत्म करने की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment