Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक रामविलास चौहान बोले- खुद को 100 नंबर दूंगा:कहा- मधुबन से दोहरीघाट रोड चौड़ी कराई, बंधा न बनवा पाने का अफसोस

    13 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले की मधुबन विधानसभा से भाजपा विधायक रामविलास चौहान का कहना है कि अपने कार्यकाल में मैंने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया है। मैं अपने कामकाज को 10 में से नहीं बल्कि 100 में 100 अंक दूंगा। उनका कहना है कि मधुबन–दोहरीघाट मार्ग के चौड़ीकरण सहित कई विकास कार्य कराए गए हैं। हालांकि गाजियापुर से सूरजपुर तक प्रस्तावित बंधे का निर्माण अब तक स्वीकृत न होने का मुझे अफसोस है। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर मुझे भरोसा है कि पार्टी मुझे फिर मौका देगी। दैनिक भास्कर ने विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: आप अपने पिछले 5 साल के कार्यकाल को 10 में से कितना नंबर देंगे? जवाब: मैं अपने काम को 100 में 100 नंबर देता हूं। सवाल: आपके पिछले 4 साल के कार्यकाल का सबसे महत्वपूर्ण कार्य क्या रहा? जवाब: सबसे महत्वपूर्ण काम मधुबन–दोहरीघाट मार्ग का चौड़ीकरण है। यह सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई थी। अब उस पर काम शुरू हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके अलावा क्षेत्र में अन्य छोटे-छोटे विकास कार्य भी लगातार चल रहे हैं। सवाल: कौन सा ऐसा कार्य है जो आप नहीं करा पाए और जिसका अफसोस है? जवाब: मैं यह नहीं कहूंगा कि काम नहीं करा पाया, लेकिन एक काम है जो अभी पूरा नहीं हो सका। गाजियापुर से सूरजपुर तक बंधे का निर्माण हो जाता तो करीब 200 गांवों के लोगों को राहत मिल जाती। फिलहाल यह प्रस्ताव केंद्रीय जल आयोग (CWC) में लंबित है। अगर विभाग से मंजूरी मिल जाती तो यह काम भी पूरा हो जाता। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं वर्तमान में उस क्षेत्र से विधायक हूं। टिकट देना पार्टी का काम है। पार्टी जो भी निर्णय करेगी, उसका पालन किया जाएगा। सवाल: क्या इस बार आपको टिकट मिलने की उम्मीद है? जवाब: मुझे अपने अंदर ऐसा कोई अवगुण नहीं लगता जिसके कारण मुझे टिकट न मिले। पिछले चार साल में मैंने क्षेत्र की जनता के साथ बेहतर तालमेल बनाया है और मोदी-योगी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया है। मुझे विश्वास है कि पार्टी मुझे फिर से टिकट देगी और मैं चुनाव लड़ूंगा। सवाल: मंत्री ए.के. शर्मा भी वहां से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं, ऐसे में मुकाबला कठिन हो सकता है? जवाब: कौन क्या कर रहा है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। अभी टिकट बंट भी नहीं रहे हैं, इसलिए दावेदारी की बात करना ठीक नहीं है। सवाल: मंत्री आपके विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और रोजगार मेले भी लगवा रहे हैं? जवाब: देखिए, वह सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उनके लिए पूरा प्रदेश खुला है, जहां चाहें जा सकते हैं। सवाल: आगे आप कौन-कौन से कार्य कराना चाहते हैं? जवाब: देवरांचल क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या वहां की सड़कें हैं। कटान से बचाव के लिए स्थायी ठोकर (सुरक्षात्मक निर्माण) जरूरी है। इसके अलावा बंधे का निर्माण और सड़कों का विकास मेरी प्राथमिकताओं में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़ा भक्तमाल महंत अवधेश दास के फेफड़ों से पानी निकला:बोले-भगवान श्रीराम की कृपा से अब स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है
    Next Article
    कांशीराम जयंती पर कांग्रेसियों ने त्वचा रोग शिविर लगाया:मेरठ कॉलेज कॉम्प्लेक्स में लगा कैंप, विशेषज्ञों ने फ्री में चेकअप किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment