Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बड़ा भक्तमाल महंत अवधेश दास के फेफड़ों से पानी निकला:बोले-भगवान श्रीराम की कृपा से अब स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है

    12 hours ago

    1

    0

    बड़ा भक्तमाल मंदिर के महंत अवधेश कुमार दास उम्र करीब 60 साल अब तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।उनके फेफड़े से आज करीब 800एमएल पानी निकाला गया है।इतना ही पानी अभी फेफड़ों में बताया जा रहा है जिसे जल्द ही निकाल दिया जाएगा। फेफड़ों की तकलीफ और सीने में दर्द के बाद बड़ा भक्तमाल मंदिर के महंत अवधेश दास की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत श्रीराम अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासनिक अधिकारी यश प्रकाश सिंह ने बताया कि महंत को फेफड़ों में पानी और सीने में दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। महंत की तबीयत बिगड़ने की खबर से संत समा और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल देखा जा रहा था। महंत अवधेश कुमार दास को रविवार को देखने के लिए जगदगुरु अर्जुन द्वाराचार्य कृपालु रामभूषण देवाचार्य और रामलला सदन के आचार्य जगदगुरु डाक्टर राघवाचार्य महाराज अस्पताल देखने पहुंचे। जगदगुरु राघवाचार्य और जगदगुरु कृपालु महाराज ने बताया कि महंत अवधेश कुमार दास तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वे जल्द ही भगवान की सेवा के लिए बड़ा भक्तमाल में पहुंचेंगे। पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास आदि संत भी पीड़ित महंत को देखने अस्पताल पहुंच रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शुगर के मरीज न रखें व्रत-रोजा-डॉ. मोहित सरन:शराब पीने से शुगर मरीजों को बढ़ सकता है खतरा, जा सकती है जान, बरेली में मिलेगी ओपीडी की सुविधा
    Next Article
    विधायक रामविलास चौहान बोले- खुद को 100 नंबर दूंगा:कहा- मधुबन से दोहरीघाट रोड चौड़ी कराई, बंधा न बनवा पाने का अफसोस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment