Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेव सिटी में किसानों ने निर्माण कार्य रुकवाया:बिल्डर की शिकायत पर 45 अज्ञात सहित छह पर केस दर्ज

    15 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के वेव सिटी सेक्टर-1 में शनिवार शाम निर्माणाधीन ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट एस.के.ए. डिवाइन को लेकर विवाद बढ़ गया। यह परियोजना प्रासु बिल्डकन एल.एल.पी. द्वारा विकसित की जा रही है। बिल्डर पक्ष का आरोप है कि करीब 50 लोगों की भीड़ ने साइट पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया और कामगारों को धमकाया। वहीं किसानों का कहना है कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया गया है और वे अपनी जमीन की स्थिति देखने पहुंचे थे। प्रोजेक्ट के साइट इंचार्ज मोहित अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 14 फरवरी 2026 की शाम करीब 8 बजे कुछ लोग साइट पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों और कर्मचारियों से गाली-गलौज की, निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी दी और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। बिल्डर पक्ष का कहना है कि प्रोजेक्ट को जीडीए और यूपी रेरा सहित संबंधित विभागों से सभी आवश्यक एनओसी प्राप्त हैं और नियमों के तहत ही निर्माण कार्य चल रहा है। दूसरी ओर, किसानों की तरफ से अनुज चौधरी ने बताया कि 14 फरवरी को वेव सिटी निगम पार्क काजमीपुरा में पीड़ित किसानों की एक पंचायत बुलाई गई थी। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई, जिसकी अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने की। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है, इसलिए एकजुट होकर वे साइट पर पहुंचे और काम रुकवाया। बिजेंदर चौधरी ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। अनुज चौधरी ने यह भी बताया कि फिलहाल एसके बिल्डर का काम बंद कराया गया है और जरूरत पड़ने पर आगे अन्य निर्माण कार्य भी रुकवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान संघर्ष समिति पिछले एक साल से वेव सिटी में अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। बिल्डर की शिकायत पर थाना वेव सिटी में छह नामजद और 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के दावों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में बाइक दुर्घटना, युवक का पैर कटा:गोटवा-तिलकपुर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत
    Next Article
    प्रयागराज में युवती से छिनैती का वीडियो:बाइक सवार बदमाश सरेआम झपट्‌टा मारकर युवती का बैग छीनता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment