Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेव सिटी में ऑनलाइन ट्रेडिंग से 2.39 करोड़ की ठगी:कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों पर केस दर्ज

    12 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र में ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक लोहे के व्यापारी से 2 करोड़ 39 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सोना, चांदी और कच्चे तेल के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर यह ठगी की गई। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुरेंद्र कुमार वेव सिटी के ग्राम ब्याना के निवासी हैं और लोहे का व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान डासना गेट स्थित ज्वैलर्स दुकानदार विवेक गोयल से थी। वर्ष 2023 में विवेक ने सुरेंद्र की मुलाकात अपने कुछ साथियों से कराई। इन लोगों ने खुद को ऑनलाइन कमोडिटी ट्रेडिंग का विशेषज्ञ बताकर बड़े मुनाफे का लालच दिया। आरोपियों ने धीरे-धीरे सुरेंद्र कुमार का विश्वास जीता और उन्हें निवेश के लिए राजी कर लिया। इसके बाद सुरेंद्र ने अपने और परिवार के विभिन्न बैंक खातों से रकम निकालकर आरोपियों को देना शुरू किया। उन्होंने अपने खाते, पत्नी, पिता और अन्य रिश्तेदारों के खातों से लाखों रुपये ट्रांसफर किए। कुल 2 करोड़ 39 लाख रुपये आरोपियों को दिए गए। काफी समय तक कोई मुनाफा न मिलने पर सुरेंद्र ने जुलाई 2025 में अपना पूरा हिसाब मांगा। उस समय आरोपियों पर लगभग सवा चार करोड़ रुपये बकाया था। पैसे मांगने पर आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया गया और पुराने मैसेज भी हटा दिए गए। पीड़ित और उसके परिवार को पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर वेव सिटी थाने में विवेक गोयल सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री नंदी बोले-कांग्रेस-सपा मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं:कहा- बंगाल में TMC गुंडों पर कार्रवाई होगी, अग्रवाल सभा के सिनेमा हाल का शुभारंभ
    Next Article
    बरेली कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा:युवती को ले जाने की कोशिश, परिवारिक विवाद निकला मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment