Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री नंदी बोले-कांग्रेस-सपा मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं:कहा- बंगाल में TMC गुंडों पर कार्रवाई होगी, अग्रवाल सभा के सिनेमा हाल का शुभारंभ

    14 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी का शहर में अग्रवाल समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मंत्री नंदी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल चुनाव को एक बड़ी चुनौती के रूप में लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां टीएमसी के गुंडों और माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और जनता बदलाव चाहती है। नंदी ने बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि “यही सही समय है कि लोग भाजपा को वोट दें, जिससे राज्य में विकास की नई धारा शुरू हो सके।” उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार बनने पर पश्चिम बंगाल में बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जाएंगे और कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। वहीं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए नंदी ने कहा कि ये दल मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं, जिससे समाज में विभाजन पैदा होता है। भाजपा नेताओं के कथित तौर पर मछली-भात खाने के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए नंदी ने इसे विपक्ष की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए किसी के चेहरे पर किसी का भी चेहरा लगाया जा सकता है, इसलिए ऐसे वीडियो पर बिना जांच भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। नंदी ने मांग की कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि इस तरह के वीडियो फैलाकर वह राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाने में मक्खी की शिकायत करने पर कस्टमर को पीटा:लखनऊ में ढाबा मालिक ने कर्मचारियों के साथ 5 युवकों पर जानलेवा हमला किया
    Next Article
    वेव सिटी में ऑनलाइन ट्रेडिंग से 2.39 करोड़ की ठगी:कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment