Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दो गुटों में मारपीट:दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप, पुलिस की जांच जारी

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सरोजनी नगर के गौरी निवासी अभिषेक सिंह चौहान की पत्नी वर्षा सिंह ने बताया कि 11 फरवरी की रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच गौरव सिंह उर्फ आदित्य, दिग्विजय सिंह, रणविजय सिंह और यशविजय ने उनके पति अभिषेक सिंह को मंदिर पर बुलाया और मारपीट की। इस घटना में अभिषेक को गंभीर चोटें आईं। वर्षा सिंह का आरोप है कि जब उन्होंने और उनके देवर अखंड प्रताप सिंह ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके घर आकर भी मारपीट और गाली-गलौज की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। वर्षा सिंह ने यह भी बताया कि शादी के बाद से ही उनके पति और परिवार के साथ अभद्रता की घटनाएं होती रही हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के आदित्य सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि 11 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे स्कूटर इंडिया चौराहे के पास अभिषेक सिंह उर्फ डिंपल ने नशे की हालत में उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। आदित्य का कहना है कि जब उन्होंने इस मामले को नजरअंदाज कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो अभिषेक ने अपने पिता राजकुमार सिंह उर्फ रजोले और भाई अखंड प्रताप उर्फ डब्बू को बुला लिया। इन लोगों ने कथित तौर पर चैन और ईंटों से जानलेवा हमला किया। जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उन पर भी हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। इस हमले में आदित्य को गंभीर चोटें आईं। फिलहाल, सरोजनी नगर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली हैं और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाह अनुदान घोटाला: ADO समाज कल्याण के निलंबन की सिफारिश:मुरादाबाद DM की जांच में अपात्र निकले 35 जोड़े, अनुदान लेने वालों से रिकवरी होगी
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप में उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया:AUS 170 का टारगेट नहीं चेज कर सका, 2007 WC में भी हरा चुका है जिम्बाब्वे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment