Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता का शव बाग में फंदे से लटका मिला:बहराइच में पिता ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव बाग में पेड़ से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। लतीफपुरवा गांव निवासी शौकत खान ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शाजरुन का विवाह 12 साल पहले बढ़गावा गांव के गुड्डन से किया था। शौकत खान का आरोप है कि बीते कुछ दिनों से शाजरुन के पति और ससुराल वाले बाइक की मांग कर रहे थे, क्योंकि उन्होंने अपनी छोटी बेटी को बाइक दी थी। इसी बात को लेकर वे शाजरुन को परेशान करते थे। पिता ने बताया कि दो दिन पहले ससुराल वालों ने शाजरुन के गायब होने की सूचना दी थी। मंगलवार को उसका शव बाग में एक पेड़ की डाल पर लटका मिला। उन्होंने यह भी बताया कि शव के पैर जमीन पर टिके हुए थे, जिससे हत्या की आशंका और बढ़ गई है। रिसिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जिला अस्पताल की मर्चरी में भेज दिया। बुधवार को चिकित्सकों द्वारा विवाहिता का पोस्टमार्टम किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर बुलंदशहर में सड़क पर उतरे डीएम-एसएसपी:सीसीटीवी कंट्रोल रूम से शहर के हालात देखे, अलर्ट रहने के निर्देश
    Next Article
    पिकअप से कुचलकर युवक की मौत:होली खेलने जा रहा था, हादसे के बाद आरोपी चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment